बृज मंडल वृंदावन में प्राचीन देव स्थानों पर मंडरा रहा है खतरा

बृज मंडल वृंदावन में प्राचीन देव स्थानों पर मंडरा रहा है खतरा

 भू माफिया विवादित संपत्तियों पर न्यायालय की अवमानना करते हुए कर रहे हैं अवैध निर्माण कार्य

भू माफियाओं के धर्म विरोधी अनैतिक कार्यों से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

मंदिर में हो रहे अवैध निर्माण को नहीं रोका गया तो होगा बड़ा आंदोलन गुरुजी युवराज ब्रज राजा ठाकुर जी

 डॉ केशव आचार्य गोस्वामी मथुरा ब्यूरो

वृंदावन/मथुरा, उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 10 जून,2020 ) । विश्व प्रसिद्ध विजय मंडल की मंदिरों की नगरी वृंदावन में लाभ डाउन काल में भू माफिया असामाजिक तत्वों का आतंक हो गया है जिसके कारण मंदिरों को निशाना बनाकर अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं तथा मंदिरों का स्वरूप परिवर्तित किया जा रहा है ।
 मामला महानगर वृंदावन के प्राचीन धर्म स्थलों के संबंध में माननीय न्यायालय सिविल जज मथुरा के यहां बाद संख्या 370 /2018  ठाकुर श्री मुरली मनोहर बनाम नन्नू मल अग्रवाल आदि विचाराधीन है जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा मंदिर में किसी प्रकार का रद्दू बदल कराने के संबंध में निषेधाज्ञा जारी की गई है लेकिन धर्म विरोधी तत्वों द्वारा लॉक डाउन में अपने अवैध कार्यों को अंजाम देते हुए प्राचीन मंदिर को तोड़फोड़ कर अवैध निर्माण किया जा रहा है जिसकी सूचना वादी सुरेश चंद्र बघेल द्वारा डायल नंबर 112 पर तत्काल दी तथा लिखित सूचना थाना अध्यक्ष वृंदावन को दी गई लेकिन वृंदावन द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित द्वारा उप मजिस्ट्रेट मथुरा को कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र देकर माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है हिंदूवादी नेता सुरेश बघेल ने अपनी जान को खतरा भी बताया है यह लोग संगीन वारदात करके हत्या कर सकते हैं विपक्षी गढ़ अनिल मिश्रा कृष्णा स्वामी रामबाबू गिरोह बनाकर बार-बार धमकी दे रहे हैं।
 वृंदावन का प्रमुख प्राचीन मंदिर ठाकुर मुरली मनोहर महाराज मैं अवैध उड़े तोड़फोड़ के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों में पुलिस प्रशासन एवं शासन की निष्क्रियता से आक्रोश व्याप्त है प्रसिद्ध हिंदूवादी आध्यात्मिक नेता गुरुजी युवराज ब्रज राजा ठाकुर जी ने शीघ्र ही सुरेश बघेल के प्रार्थना उचित माध्यम से भेज कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र ही हस्तक्षेप कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है अन्यथा की स्थिति में हिंदूवादी संगठन किसी भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
 प्रिया शक्ति पार्टी समदर्शी के राष्ट्रीय पदाधिकारी शुभम सिंगल द्वारा कहा कि इससे पूर्व कोसी क्षेत्र के शाहजह बांके बिहारी मंदिर परसहपुर ग्राम में बांके बिहारी मंदिर पर जमीन पर मुस्लिम संप्रदाय की मजार का निर्माण करा दिया है अब वृंदावन का यह मामला प्रकाश में आया है ब्रज मंडल में सनातन हिंदू धार्मिक स्थानों को भूमाफिया और सांप्रदायिक तत्व निशाना बना रहे हैं ।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments