समस्तीपुर में भाजपा कला स॔स्कृति प्रकोष्ठ जिला टीम की पहली बैठक आयोजित किया गया

समस्तीपुर में भाजपा कला स॔स्कृति प्रकोष्ठ जिला टीम की  पहली बैठक आयोजित किया गया 

समस्तीपुर ब्यूरो अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट 

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल भाजपायी 

समस्तीपुर,बिहार  ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 07 जून, 2020 ) । समस्तीपुर में भाजपा कला स॔स्कृति प्रकोष्ठ जिला टीम  की पहली बैठक आयोजित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया  जाता है कि समस्तीपुर नगर के ताजपुर रोड, आयकर भवन स्तिथ ऋषिराज होटल में भारतीय जनता पार्टी, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अमर रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रकोष्ठ की जिला कमिटी की भी घोषणा की गई।

सह संयोजक अमर कुमार ठाकुर एवं राम भरोश ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार,  प्रवक्ता राहुल राय, रोकी सिंह,  आईटी शेल संयोजक राजू कुमार गौतम, वहीं सदस्य के रूप में नीरज कुमार, दीपनारायण पाल, अमरकान्त झा एवं पंकज कर्ण की घोषणा की गई।
मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने सभी सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि कला संस्कृति प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवँ सरकार के द्वारा किए गए विकास की कार्यो को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमरन सिंह ने कहा की अभी बिहार चुनाव में कला संस्कृति प्रकोष्ठ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला देवी, जिला महामंत्री प्रभात कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश राज, राकेश रंजन पिंटू, जिला प्रवक्ता कौशल पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीतांजलि, भाजयूमो जिला प्रवक्ता विमल कुमार गोलू व अन्य सदस्य शामिल रहे।समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट प्रकाशित। 
Published by Rajesh Kumar verma 

Comments