राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उजियारपुर प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उजियारपुर प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित
समस्तीपुर कार्यालय

समस्तीपुर जिला निवासी शहीद सैनिक शहीद अमन कुमार सिंह को 02 मिनट का मौन धारण कर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली दी
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 24 जून,2020 ) । मंगलवार के दिन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उजियारपुर प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित गॉवपुर पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कमल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन उतरी प्रखंड अध्यक्ष उजियारपुर नवीन कुमार सिंह के संचालन में की गई।
उक्त बैठक में बुथ स्तरीय कमेटी का गठन प्रखंड के सभी बुथोंं पर किया गया। साथ ही प्रखंड के सभी प्रकोष्ठो के गठन पर विचार किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व उजियारपुर विधानसभा प्रत्याशी सह जिला अध्यक्ष समस्तीपुर अनंत कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाय।
पंचायत स्तर से वार्ड स्तर तक कमेटी का गठन करने केे साथ ही लोगों के बीच जाकर बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार की विफलता व नीतीश कुमार जी के 15 वर्षो के शासन काल में हुऐ घोटाला, जनता की अनदेखी एवं प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे भेद-भाव की विफलता, प्रवासी मजदूरों को न रोजगार, न सुरक्षा की कोई व्यवस्था बताने की बात कहा । इसके साथ ही इन सारी बातोंं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार जी बिहार में 15 वर्षो से शासन कर रहे हैं। बिहार में कानून व्यवस्था पुरी तरह विफल है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा और छात्र दर-दर की ठोकर खाने को विवश हैं।किसान कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं। किसानों के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। नीतीश कुमार जी अपनी कागजी विकास का
ढ़िंढ़ोरा पीट रहें हैं।
इसलिए तमाम कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि नीतीश कुमार जी की विफलता को बताने का कार्य करेंं।
उक्त बैठक में चीनी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में हुऐ समस्तीपुर जिला निवासी शहीद सैनिक शहीद अमन कुमार सिंह को 02 मिनट का मौन धारण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उक्त बैठक में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपना-अपना विचार रखा। वहीं बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार रामदयालू महतो , प्रदेश संगठन सचिव बिहार रामकरण चौधरी, राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर मोहम्मद आफताब आलम, संजीव कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, नन्द कुमार सिंह, चंदन कुमार, दिलीप कुमार सिंह, शुशील कुमार, अरूण कुमार महतो, राजेश कुमार सिंह, नविला खातुन, कमलेश कुशवाहा, चन्द्रशेखर सिंह, मनोज कुमार सिंह, जीवछ कुमार सिंह, राजा राम सिंह, अविनाश कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma

Comments