ग्राम पंचायत पतैली पूर्वी, अंचल उजियारपुर में नल जल योजना में वर्क एस्टीमेट के साथ ही सही पाइप मैप के हिसाब से काम नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए रालोसपा नेता ने जिलाधिकारी से किया जांच की मांग

ग्राम पंचायत पतैली पूर्वी, अंचल उजियारपुर में नल जल योजना में वर्क एस्टीमेट के साथ ही सही पाइप मैप के हिसाब से काम नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए रालोसपा नेता ने जिलाधिकारी से किया जांच की मांग

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

                           रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 जून,2020 ) । उजियारपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत पतैली पूर्वी में नल जल योजना में वर्क एस्टीमेट के साथ ही सही पाइप मैप के हिसाब से काम नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए रालोसपा नेता ने जिलाधिकारी से किया जांच की मांग । बताया जाता है की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने  जिला समाहर्ता समस्तीपुर सहित पटना के वरीय अधिकारियों से ग्राम पंचायत पतैली पूर्वी, अंचल उजियारपुर में नल जल योजना में वर्क एस्टीमेट यही व सही पाइप मैप के हिसाब से काम नहीं किए जाने के संबंध में लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि पतैली पूर्वी पंचायत में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा हर घर नल का जल लगाने का कार्य  किया जा रहा है जिसमें 3 फीट गड्ढे के जगह 2 फीट गड्ढे की गई है साथ ही पाइपलाइन बिछाने में भी भारी गड़बड़ियां की गई है । वर्क एस्टीमेट दिखाने से बिल्कुल कार्य एजेंसी द्वारा इंकार की गई। उन्होंने अनुरोध किया है कि नल जल योजना में धांधली की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए एवं राशि भुगतान पर तत्काल प्रभाव से जांच पूरी होने तक रोक लगाई जाए,  उपरोक्त जानकारी राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ग्राम पंचायत - मुरादपुर बंगरा, पो0-कुबौलीराम, प्रखंड - ताजपुर, जिला - समस्तीपुर,राज्य - बिहार, पिन कोड - 848131 ने जिलाधिकारी के साथ ही डीडीसी समस्तीपुर , शिकायत कोषांग मुख्यमंत्री सचिवालय पटना के साथ ही निगरानी आयुक्त पटना सहत पीएचइडी कार्यपालक अभियंता समस्तीपुर को पत्र की प्रतिलिपि भेजकर कार्रवाई करने की अनुरोध करते हुए जांच की मांग किया है इसके साथ ही कहा है कि की गई कार्रवाई से मुझे भी अवगत कराई जाऐ ।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments