दलसिंहसराय क्षेत्र के डीलर बांट रहे उपभोक्ताओं को सड़ा हुआ गेहूँ, चावल
दलसिंहसराय क्षेत्र के डीलर बांट रहे उपभोक्ताओं को सड़ा हुआ गेहूँ, चावल

डीलर ने लगाया एफसीआई पर सड़ा हुआ चावल,गेहूं देने का आरोप
दलसिंहसराय से अनील कुमार मिश्रा/अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट
दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 04 जून,2020 ) । दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में डीलर बांट रहा है सड़ा चावल और गेहूं । मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय अनुमंडल में राशन डीलर जब राशन बांंट रहा था तो चावल का सील बोरा में से सड़ा हुआ चावल और एक बोरे में कंकर मिला हुआ चावल निकला और गेंहू के बोरा खोलने पे उसमे भी सड़ा हुआ गेहूं निकला जिसे रानन कार्ड धारी ने लेने से मना कर दिया।
डीलर से जब हमारे संवाददाता ने पूछा तो उन्होंने बताया कि FCI गोदाम से हमेंं जो राशन प्राप्ति हुआ है वो सब इसी तरह से है और उन्होंने बताया कि मेरे पास 12 बोरा और दूसरे डीलर के पास 6 बोरा ऐसा राशन है जो FCI से मिला है। इसमें मैं क्या कर सकता हूँ। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अनील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments