जल जमाव को लेकर रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के बुधन चौक पे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

जल जमाव को लेकर रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के बुधन चौक पे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

       सड़क जाम कर अधिकारियों के विरूद्ध नारेबाजी 

      जल जमाव की समस्या से निदान के लिए दिया                 प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित मांग पत्र

 उजियारपुर से सुदर्शन कुमार की रिपोर्ट 

उजियारपुर/समस्त्तीपुुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 जून 2020 ) । उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज्य रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड पांच में जल जमाव से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां हो रही थी परेशानी से छुटकारा पाने हेतु स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अनुमंडल विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन के माध्यम से अवगत कुछ दिन पहले ही करा दी थी । जिसमें यह साफ लिखा था कि समाधान नहीं होने पर हम सभी ग्राम वासी सड़क पर उतरने हेतु बाध्य होंगे प्रशासनिक निदान ना होने के बाद अंत में बाध्य होकर ग्राम पंचायत के बुधन चौक को बास बल्ले से ग्रामीणों ने घेर कर विरोध जताया वहीं स्थानीय जिला परिषद दिलीप सहनी, जेई  प्रफुल कुमार के समझाने-बुझाने व आश्वासन के बाद यह चेतावनी देते हुए लोग हटे कि अगर इसका निदान नहीं हुआ तो इससे भी ज्यादा उग्र आंदोलन होगी वहीं कुछ बुद्धिजीवी लोगों का माने तो यही सड़क अगर बनाने दिन की सड़क की हिसाब से ऊंचाई कर देते तो आज यह दिन देखने नहीं पड़ता । मौके पर चंदन कुमार शिव शंकर कुमार शंकर कुमार उपेंद्र सिंह रामदेव सिंह लक्ष्मी सिंह गणेश सिंह लाखन सिंह अनिल सिंह सुनील सिंह राकेश कुमार रंजन विजय कुमार दुर्गा प्रसाद सिंह महेश्वर सिंह के साथ सैकड़ों ग्रामीण  सड़क पर मौजूद थे । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुुुमार वर्मा द्वारा सुुदर्शन कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments