सवर्ण महासंघ फाउंडेशन राष्ट्रीय के उपमेंद्र सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन राष्ट्रीय के उपमेंद्र सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

नवमनोनीत उपमेंद्र सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष
उत्तरप्रदेश ब्यूरो डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट
बरेली,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 11 जून, 2020 ) । सवर्ण महासंघ फाउंडेशन राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजेंद्रमणि त्रिपाठी की अनुशंसा पर कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर श्री ओमप्रकाश सिंह जी एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री साधु तिवारी द्वारा बरेली निवासी गीतकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष (उ० प्र०) के पद पर मनोनीत किया गया है और उनसे अपेक्षा की गई है कि संगठन के नियम एवं मर्यादा का पालन करते हुए संगठन के विस्तार एवं संगठन हितार्थ सदैव प्रयत्नशील रहकर समर्पित भाव से समाज में नव चेतना का संचार करेंगे।
श्री सक्सेना के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के प्रदेश प्रवक्ता श्री योगेश जौहरी, आकाश श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, एस०पी० सिंह, विजय कुमार गुप्ता, रवि गौड़, आदि ने बधाई दी है। उपरोक्त जानकारी योगेश जौहरी प्रदेश प्रवक्ता अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार उत्तर प्रदेश द्वारा वाट्सएप माध्यम से प्रेस को दिया गया।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma

Comments