समाजसेवी बजरंगी राय की निधन से क्षेत्र मेंं फैली शोक की लहर

समाजसेवी बजरंगी राय की निधन से क्षेत्र मेंं फैली शोक की लहर 

मोरवा से दीपक कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

                                        समाजसेवी बजरंगी राय 

मोरवा/समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 20 जून,2020 ) । मोरवा प्रखंड के चकपहार पंचायत निवासी 97 वर्षीय समाजसेवी बजरंगी राय की शुक्रवार की रात अपने पैतृक आवास पर मृत्यु हो गई।वयोवृद्ध समाजसेवी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वयोवृद्ध समाजसेवी की शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन्हें सोनपुर के हरिहर क्षेत्र कौनहारा घाट पर ले जाकर पवित्र पार्थिव को अग्नि के हवाले किया गया। उनके अधिवक्ता पुत्र नागेंद्र राय ,रामानंद राय एवं रामबालक राय ने विधि विधान के साथ अग्नि संस्कार किया। उनके आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सबसे अधिक गहरी शोक व्यक्त किए युवा हृदय सम्राट प्रिंस कुमार यादव, छात्र राजद नेता रौशन कुमार यादव, दीपक शर्मा , चंदन कुमार, भोला राय, रवि भूषण कुमार , आदित्य आनंद, राकेश कुमार, चमन कुमार, रंजन निराला, नवनीत आनंद ,अंकित आनंद, निरंजन निराला, अभिराज, अभिमन्यु कुमार आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा दीपक कुमार शर्मा की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments