भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईटी सेल की बैठक में आईटी सेल के माध्यम से पार्टी के विस्तार एवं प्रचार-प्रसार पर किया गया विस्तृत चर्चा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईटी सेल की बैठक में आईटी सेल के माध्यम से पार्टी के विस्तार एवं प्रचार-प्रसार पर किया गया विस्तृत चर्चा
मोरवा से रिपोर्ट :-@ दीपक कुमार शर्मा

बैठक में शामिल भाजपाई नेता गण
मोरवा/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 10 जून,2020 ) । मोरवा विधानसभा के संयोजक अमर कुमार की अध्यक्षता में चंदौली हाट पर विधानसभा स्तरीय भाजपा आईटी सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईटी सेल के माध्यम से पार्टी के विस्तार एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई।
विधानसभा, मंडल, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तरीय आईटी सेल सदस्य बना कर जनता तक माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलायी गयी सभी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक को जिला आईटी सेल संयोजक वैभव रंजन,जिला ससंयोजक प्रिंस सैनी, जिला आईटी सदस्य दीपक कुमार शर्मा, मोरवा उत्तरी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, मोरवा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, ताजपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजकुमार पंडित, विधानसभा आईटी ससंयोजक सचिन चौधरी, मनोज कुमार, संजय गिरी, अर्जुन साह, दीपनारायण सिंह, ध्रुव प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा दीपक कुमार शर्मा की रिपोर्ट प्रकाशित ।
#Published by Rajesh kumar verma

Comments