दूधपुरा बाजार से मंगलगढ़ जानेवाली मुख्य सड़क मार्ग नदी में तब्दील पांव पैदल भी चलना हुआ मुश्किल
दूधपुरा बाजार से मंगलगढ़ जानेवाली मुख्य सड़क मार्ग नदी में तब्दील पांव पैदल भी चलना हुआ मुश्किल

सड़क के बीचोंबीच बने गढ़्ढे में घूटने से उपर लगा है बरसात का पानी ग्रामीणों का चलना हुआ मुहाल
दूधपुरा से रजनीश कुमार की रिपोर्ट
जनप्रतिनिधि के साथ ही विधायक की कार्यकाल की सीमा समाप्त होने को आया फिर भी नहीं हुआ सड़क का जीर्णोद्धार

ग्रामीणों ने किया राज्य सरकार से सड़क जीर्णोद्धार की मांग
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020)। समस्तीपुर जिले के दूधपुरा बाजार से मंगलगढ़ जानेवाली मुख्य सड़क मार्ग नदी में तब्दील पांव पैदल भी चलना हुआ मुश्किल ।सड़क के बीचोंबीच बने गढ़्ढे में घूटने से उपर लगा है बरसात का पानी ग्रामीणों का चलना हुआ मुहाल।जनप्रतिनिधि के साथ ही विधायक की कार्यकाल की सीमा समाप्त होने को आया फिर भी नहीं हुआ सड़क का जीर्णोद्धार । ग्रामीणों ने सरकार से की जीर्णोद्धार की मांग ।
ये तस्वीर दूधपुरा से मंगलगढ़ की ओर जाने वाली सड़क की है । यहां आप देख सकते है हल्की सी बारिस हुई और सड़क पूरा का पूरा गट्टर मे तब्दील हो गया। दुधपुरा पंचायत के मुखिया अमित कुमार ठाकुर है । हसनपुर प्रखंड अन्तर्गत दुधपूरा पंचायत आता है और यहां के वर्तमान MLA राज कुमार राय है ।
बिहार चुनाव का 05 वर्ष हो चुका है फिर से चुनाव आने वाला है लेकिन सड़क का हाल वैसे ही है जैसा 05 वर्ष पहले था।जरा सोचिए बरसात का मौसम अभी आया भी नहीं है और सड़क का हाल ऐसा है तो जब बारिश का मौसम आएगा तो क्या होगा। विधायक जी को सिर्फ वोट के समय जनता की याद आती है । मुखिया जी को ग्रामीणों से कोई मतलब नहीं ऐसा ही लग रहा है । 
स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रेस ब्यान जारी करते हुए राज्य सरकार से अविलंब सड़क जीर्णोद्धार की मांग किया है ।
समस्तीपुर कार्यालय से हसनपुर के दुधपुरा से जनक्रांति हिंदी News बुलेेेटिनन संवाददाता रजनीश कुमार की Report प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments