जल संसाधन विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है कल्याणपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत को

जल संसाधन विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है कल्याणपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत को

विधि संवाददाता रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट 

समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 20 जून,2020 ) ।जल संसाधन विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है कल्याणपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत को । मालूम है कि कल्याणपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर इन दिनों बढ़ोतरी देखी जा रही है लगातार बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ रहा है नदी के तटीय इलाके में रहने वाले लोग का बताना है कि शुक्रवार को बागमती नदी के जलस्तर में 12 इंच की बढ़ोतरी हुई है ! जलस्तर में अगर इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो 10 दिनों के अंदर नदी के पानी का फैलाव नीचे इलाके की ओर हो सकता है ! ज्ञात हो कि समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण प्रतिवर्ष कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरे कमर गामा जटमल पुर गोबरी रामपुर मलौली सहित दर्जन भर से अधिक गांव में बागमती नदी का पानी प्रवेश कर जाता है जिस कारण नदी के तटीय इलाके में बसे लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है !कल्याणपुर अंचलाधिकारी अभय पद से जब संवाददाता ने दूरभाष पर संपर्क किया तो साहब ने निरीक्षण के बाद ही कुछ कहने की बात बताई ! वही चकमेहसी में भी बड़ा बागमती का पानी लगातार हो रहे मानसूनी बारिश के बाद स्थित बागमती नदी से निकला शांति नदी में पानी बढ़ना शुरू हो गया है ! बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण ऐसी बांध के अंदर बसे लोगों में दहशत का माहौल है बागमती नदी के अंदर दो पंचायत रामापुर और कॉलेज में हर वर्ष बाढ़ से भारी होती है इस समय को सुरक्षित करना सबसे जरूरी होता है तब पर जगह-जगह हजारों की संख्या में प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर स्टोर किया जाता है जो स्थिति में काम आता है पर पूरे क्षेत्र में कहीं भी तटबंध पर इस तरह की तैयारियां जल संसाधन विभाग की ओर से नहीं देखा जा रहा है समाचार लिखे जाने तक जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण कई स्थान पर बांध सुरक्षित नहीं है । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुुमार वर्मा द्वारा रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments