सीएफआईबी समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष बने रामबली महतो

सीएफआईबी समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष बने रामबली महतो

    सीएफआईबी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को माला                     पहनाकर किया सदस्यों ने स्वागत

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 14 जून,2020 ) । समस्तीपुर जिले में रविवार को पुरानी दुर्गा स्थान बहादुरपुर समस्तीपुर में क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सी एफ आई बी का समस्तीपुर जिला अध्यक्ष-रामबली महतो को बनाया गया साथ ही निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से कमिटी गठन कर संगठन को मजबूत करने व नये सदस्य को जोड़ने एवं पुराने सदस्य को कार्ड रिन्यूअल पर बल दिया जाय ! मौके पर उपस्थित सदस्यों ने जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया ।  उक्त बैठक मेें सदस्य तबरेज आलम, ब्रजेश कुमार,  राम पुकार सिंह, रंजीत कुमार, महेश कुमार, समीर जी, मन्नी कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी रामपुुुकार सिंह ने वाट्सएप माध्यम से प्रेस को दिया ।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments