रोसड़ा में बीजेपी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
रोसड़ा में बीजेपी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
समस्तीपुर ब्यूरो अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट

शहीदों को श्रद्धांजलि
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020 ) । समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में बीजेपी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि । मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा ग्रामीण मण्डल के द्वारा एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन रोसड़ा प्रखंड के मुरादपुर गांव में महामंत्री बिनोद सिंह के अध्यक्षता में एंव संचालन प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अमित राय के द्वारा किया गया।
समस्तीपुर जिले के Mohiuddin Nagar निवासी शहीद अमन कुमार सहित भारत चीन बॉडर पर शहीद हुए 20 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं 02 मिनट का मौन धारण कर श्ररद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिला प्रवक्ता सह मण्डल प्रभारी अनीस राज, बिमलेश चौधरी, संतोष राय, लक्ष्मी महतो, बिनोद कुमार सिंह, (सरपंच) अमित राय, नंद किशोर सिंह, बैजनाथ दास, सतीश सिंह, रोशन झा, मिथलेश कुमार साह, विकास कुमार, सौरभ कुमार, अविनाश कुमार झा, मंजय महतो, अनिल झा, अशोक कुमार सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments