बथनाहा बाजार पर स्थानीय लोगोंं ने सड़क जाम कर घंटो किया रोषपुर्ण प्रदर्शन,
बथनाहा बाजार पर स्थानीय लोगोंं ने सड़क
जाम कर घंटो किया रोषपुर्ण प्रदर्शन,

आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एन एच 104 पर आवागमन को पुरी तरीके से किया बाधित

एसकेएमसीएच में इलाज के दरम्यान हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम कर
प्रशासन विरोधी नारेबाजी
सीतामढ़ी जिला संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 जून,2020 ) । सीतामढ़ी जिले के बथनाहा बाजार पर स्थानीय लोगोंं ने सड़क जाम कर घंटो किया रोषपुर्ण प्रदर्शन, आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एन एच 104 पर आवागमन को पुरी तरीके से किया बाधित ।
मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित बथनाहा बाजार पर स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर घंटो रोषपुर्ण प्रदर्शन किया ।लोगो ने एन एच 104 पर आवागमन को पुरी तरिके से बाधित कर दिया और सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्थानीय लोगो ने बताया कि आज से तीन दिन पहले बथनाहा बाजार निवासी धर्मेन्द्र कुमार ट्रक की चपेट मे आने से बुरी तरिके से घायल हो गये थे। जिसको बेहतर इलाज के लिये एसकेएमसीएच मुज़फ्फरपुर रेफर कर दिया गया था।
जहांं उसकी मौत हो गयी थी लेकिन तीन दिन बाद भी धमेन्द्र कुमार का शव उसके परिजनो को नही सौपा गया ।जिससे आक्रोशित लोग ने जमकर प्रदर्शन किया।एवं मृतक धरवेंद्र की शव की मांग कर रहे थे। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा राहुल कुुुमार की रिपोर्ट प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma

Comments