सिमरी बख्तियारपुर के मुख्य बाजार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
सिमरी बख्तियारपुर के मुख्य बाजार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
सहरसा से बलराम कुमार शर्मा की रिपोर्ट

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई
सहरसा, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 16 जून,2020 )। सिमरी बख्तियारपुर के मुख्य बाजार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई । अनुमंडलीय वैश्य समाज अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ने वाले सुशांत की मौत का खबर सुनकर सभी स्तब्ध है। कुछ माह पूर्व ही सहरसा पहुंचे सुशांत के साथ कई युवाओं ने सेल्फी ली भी थी और बात की थी। जिस कारण किसी को यह भरोसा नहीं हो पा रहा है इस तरह के इंसान ने खुदकुशी कर ली।
युवा कलवार सेना जिला अध्यक्ष सोनू कुमार एवम भाजपा नेता रौशन राज बादशाह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दुखद है एवम फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मौके पर श्याम जयसवाल,पंकज भगत,डेरिंग मोनू, सन्नी श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह,रौशन कुमार,ललितेश भगत आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा बलराम कुमार शर्मा की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments