मिथिला के सपूत अमन को नमन हैं : प्रोo प्रेम

 मिथिला के सपूत अमन को नमन हैं : प्रोo प्रेम

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

             देश के लिए शहीद हुऐ सैनिक को किया नमन 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020)। मिथिला के सपूत अमन को नमन हैं । उपरोक्त वक्तव्य प्रोo प्रेम ने कहा । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज एक बार फिर मिथिला के सपूत अमन कुमार के बलिदान से  हमलोगों का सर ऊँचा हो गया है। ऐसे वीर योद्धा के कारण ही हम और हमारा सरहद सुरक्षित हैं। ऐसे अमन को नमन करते हुए विश्वव्यापी समस्या चीन से सतर्क रहने की बात दूरभाष पर मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक और दिल्ली से प्रकाशित बिहार संदेश के संपादक प्रो, पी, के, झा प्रेम ने बताया हैं। उन्होने  आज के वैश्वविक महामारी करोना को ध्यान में रखते हुए अपने सभी मैथिली भाषी से आग्रह किया है कि अपने अपने घरों पर ही शहीद  अमन को नमन करते हुए चीनी समान का वहिष्कार करने का संकल्प लेना चाहिए। उपरोक्त ब्यान वाट्सएप माध्यम से प्रोo प्रेम ने प्रेस को दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments