गांव के नहर के समीप ट्रांसफर के स्वीच का हैण्डल गिराने के दरम्यान हुआ विधूत स्पर्शाघात से 20 वर्षीय नवयुवक की दर्दनाक हादसे में मौत

गांव के नहर के समीप ट्रांसफर के स्वीच का हैण्डल गिराने के दरम्यान हुआ विधूत स्पर्शाघात से 20 वर्षीय नवयुवक की दर्दनाक हादसे में मौत 

सहरसा जिला ब्यूरो बलराम कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 ट्रांसफर के स्वीच हैण्डल गिराने के दरम्यान युवक की मौत

सोनवर्षा कचहरी/सहरसा, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 17 जुलाई,2020 ) । सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बलुआहा निवासी कुलदीप यादव के पुत्र मुकेश कुमार उम्र20वर्ष की मौत गुरुवार को गांव के नहर समीप ट्रांसफर का स्वीच का हैण्डिल गिराने के दौरान विद्दुत स्पर्शघात से हो गई।

                रोते बिलखते मृत युवक के परिजन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक खेत पटवन करने के लिए मोटर फिट कर ट्रांसफर के पास तार जोड़ने गया।जहां ट्रांसफर का हैणडिल गिराने के दौरान विद्दुत स्पर्शघात हो गया।जिससे वह गंभीर होकर गिर गया।स्थानीय लोगों द्वारा उसे गंभीर अवस्था में सहरसा निजी क्लिनिक ले गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।पीड़ित परिवार के घर गांव सहित आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जूट गई।बताया जाता हैं कुलदीप यादव को पांच पुत्री मे एकलौता पुत्र मुकेश कुमार था।जिसका असमय मौत होने के बाद परिजन गमगीन हैं।एकलौते पुत्र की मौत की खबर सुन मृतक की मां बुटनी देवी,पत्नी मंजू देवी एवं बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिड़ित परिवार के घर पहुंचे । जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव स्थानीय मुखिया इंदल यादव, राजद पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, उपेंद्र प्रसाद उजाला, मिथलेश यादव, वार्ड सदस्य कुमोद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर जिला प्रशासन एवं विद्दुत विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने का मांग किया।
घटना की सुचना मिलते ही सोनवर्षा पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया।सोनवर्षा कचहरी प्रभारी दरोगा कमलेश सिंह ने बताया कि मृतक की शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोप दिया है।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा बलराम कुमार शर्मा की रिपोर्ट प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments