गद्दोपुर की आयुषी सिन्हा ने 83.2% अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

गद्दोपुर की आयुषी सिन्हा ने 83.2% अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन 

हमारे संवाददाता सुमन सौरभ सिन्हा की रिपोर्ट 

गद्दोपुर निवासी संजय कुमार सिन्हा(पिता) और प्रीती सिन्हा (माता) ने  जिनकी पुत्री आयुषी सिन्हा ने सीबीएसई 10th स्टैंडर्ड में 83.2% अंक लाकर अपने गांव सहित पुरे ताजपुर का नाम रोशन किया है। 

ताजपुर/समस्त्तीपुुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 15 जुलाई,2020 ) । कौन कहता है कि बेटियां कुछ नहीं कर सकती, बेटियां भी बेटों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकती है। बस उसे बेटों जैसे संवारने की ज़रूरत है। कुछ ऐसे ही कार्यों को साकार कर दिखाया गद्दोपुर निवासी संजय कुमार सिन्हा(पिता) और प्रीती सिन्हा (माता) ने  जिनकी पुत्री आयुषी सिन्हा ने सीबीएसई 10th स्टैंडर्ड में 83.2% अंक लाकर अपने गांव सहित पुरे ताजपुर का नाम रौशन किया है। इस सफलता से उत्साहित नजर आ रहे उनके माता पिता ने बताया कि हमारी बेटी ने जितना मेहनत की थी, उसी प्रकार से परिणाम भी प्राप्त होने से हमें जो खुशी मिल रही हैै, उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। हमारी बेटी जब तक और जहां तक पढ़ना चाहेगी हम पढ़ाएंगे।
इस बारे में छात्रा आयुषी ने बताया कि हमें आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना है, और इसके लिए मुझे जो भी मेहनत करनी होगी हम करेंगे।
   शिक्षक सुमन सौरभ सिन्हा ने बताया कि आयुषी में एक होनहार छात्रा के सभी गुण मौजुद है, और वह हर सपने को साकार कर सकती है अगर एक बार ठान ले तो।
इस सफलता से उत्साहित लोगों ने आगे बढ़कर बधाईयां दी और ऐसे ही गांव का नाम रौशन करते रहने की कामना भी की। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सुमन सौरभ सिन्हा की रिपोर्ट प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments