मार्मिक खबर... माकपा नेता के निधन के बाद अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

मार्मिक खबर...
माकपा नेता के निधन के बाद अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़                    

समस्तीपुर कार्यालय 

माकपा नेता की निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र के वामपंथियों में फैली शोक की लहर 

    पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने भावभीनी                    श्रद्धांजलि देते हुए अश्रुपूर्ण किया विदाई 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 05 जुलाई, 2020 ) । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी विभूतिपुर अंचल कमिटी के अंतर्गत भुसवर लिटियाही शाखा के सदस्य एवं पूर्व शाखा सचिव काॅमरेड गणेशी महतो का निधन शनिवार के शाम को हो गया।वे पिछले चार दिन से लकवाग्रस्त थे।कॉमरेड महतो  सन् 1994 से लगातार माकपा सदस्य रहे।वे एक साहसी,पार्टी के प्रति समर्पित,ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे।90 के दशक में उन्होंने भूमि आन्दोलन में अहम योगदान दिया था।पार्टी के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।रविवार को सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।सीपीआईएम राज्य सचिव मण्डल सचिव मंडल सदस्य काॅमरेड अजय कुमार,जिला सचिव मंडल सदस्य काॅमरेड महेश कुमार,जिला कमिटी सदस्य  काॅमरेड विश्वनाथ महतो,सिया प्रसाद यादव,जिला कमिटी सदस्य राजगीर यादव,श्याम किशोर कमल, जिला परिषद् सदस्य काॅमरेड रामदेव राय,एसएफआई जिलाध्यक्ष काॅमरेड अवनीश कुमार, विभूतिपुर लोकल कमिटी के काॅमरेड पवन सिंह, ब्रह्मदेव महतो,बंधु महतो, क्रांति कुमार, कृष्ण नंदन महतो, फुलेन चौधरी, विभूतिपुर अंचल मंत्री दक्षिण काॅमरेड मिथिलेश सिंह,काॅमरेड राजीव कुमार, पूर्व अंचल मंत्री अजय कूमार,भुसबर लिटियाही के शाखा सचिव काॅमरेड दिनेश पासवान,राजेन्द्र भगत,उपेन्द्र भगत, ब्रह्मदेव पासवान, ब्रह्मदेव ठाकुर,राज कुमार निराला,अमर राम, विशेश्वर महतो,ओम प्रकाश महतो,जगदीश महतो आदि ने सीपीआईएम के झंडा,फूल एवं माला अर्पित किया।उसके बाद काॅमरेड गणेशी महतो तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे,काॅमरेड गणेशी महतो अमर रहे,काॅमरेड गणेशी महतो को लाल सलाम आदि के नारें लगाए गए।   मौके पर भुसवर के पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, पूर्व उपप्रमुख निरंजन कुमार,उपमुखिया अमरेश कुमार, समाजसेवी गौरव कुमार, रामचंद्र साह, रामचंद्र महतो सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी अवनीश कुमार,सदस्य सीपीआईएम द्वारा वाट्सएप माध्यम से प्रेस को दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments