समस्तीपुर डीएम ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा अधिकारियों को दिया जरूरी दिशाा निर्देश

समस्तीपुर डीएम ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा अधिकारियों को दिया जरूरी दिशाा निर्देश

रोषड़ा ब्यूरो बिपिन कुमार की रिपोर्ट 

बाढ़ राहत एंव बचाव की तैयारी समीक्षा की जिलाधिकारी ने दिया अधिकारियों को दिशा निर्देश

रोषड़ा/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 27 जुलाई,2020 ) । समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर  ने बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक किया । उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, आपदा प्रभारी पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे । डीएम ने एजेंडा बार सभी बिंदुओं पर प्रखंड वार समीक्षा किया ।उपरांत सभी प्रखंडों  को ससमय वर्षापात  प्रतिवेदन दैनिक रूप से समय पर भेजने की सुदृढ़  व्यवस्था कर लेने हेतु निर्देशित किया गया । वहीं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं संकट ग्रस्त व्यक्ति समूहोंं  की पहचान भी ससमय कर लेने का निर्देश दिया गया ।

डीएम ने निर्देश दिया कि जो सीओ अभी तक तटबंध निरीक्षण का रिपोर्ट नहीं दिए हैं । वे अविलंब रिपोर्ट भेज दें । वहीं तटबंध की सुरक्षा हेतु निरीक्षण के समय रेनकोट , चूहा के बिल, तटबंध अतिक्रमण, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तटबंध स्थल स्लुईस गेट आदि का विशेष ध्यान रखने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया । वहीं सभी अंचल अधिकारियों को सरकारी नाव  का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया ।

इसके साथ ही सभी निजी नावों का निबंधन एवं पूर्व से निबंधित नाव का नवीकरण करने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया । इसके साथ ही डीएम ने कहा कि सभी प्रकार के नाव का निबंधन मोबाइल नंबर नाविक का नाम पंचायतवार  नावों के प्रयोग की सूची आदि तैयार कर जिला आपदा शाखा को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें । इसके अलावा सभी अंचल अधिकारी ऊंचे क्षेत्र में चिन्हित बाढ़ शरण  स्थल पर कोविड के संक्रमण को देखते हुए ही  पूरी व्यवस्था करेंगे । साथ ही सामुदायिक  किचेन का प्रतिवेदन सभी उपस्थित अंचल अधिकारियों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया ।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शौचालय एवं चापाकल मरम्मत के संबंध में पीएचईडी कार्यपालक अभियंता से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लाभुकों की सूची को अद्यतन करने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया इसके अतिरिक्त टेंट जनरेटर महाजाल खाद सामग्री आदि की उपलब्धता को लेकर भी डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाढ़ जैसी आपदा कार्यों में थोड़ी भी शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि अभी से हम अगर सभी तैयारियां पूर्ण कर लेते हैं तो निश्चित रूप से आपदा के समय परेशानी काफी कम होगी ।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा बिपिन कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित  । Published by Jankranti...

Comments