बिहार सरकार नीतीश कुमार के साथ ही भारत सरकार नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकृष्ट रालोसपा जिला सचिव ने प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का फीस मनमानी तरीके से वसूली करने का कार्य किए जाने के साथ साथ बंद अवधि की शिक्षा शुल्क माफ करने की मांग की

बिहार सरकार नीतीश कुमार के साथ ही भारत सरकार नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकृष्ट रालोसपा जिला सचिव ने प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का फीस मनमानी तरीके से वसूली करने का कार्य किए जाने के साथ साथ बंद अवधि की शिक्षा शुल्क माफ करने की मांग की

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

 बहुत सारे लोगों के पास ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए स्वयं साधन सुविधा है ही नहीं। जिस कारण पठन पाठन सही से करने में आ रही है दिक्कत । बहुत सारे विद्यार्थी पठन पाठन से हैं वंचित : रंजीत कुमार रालोसपा जिला सचिव सह मोहिउद्दीननगर राज्य परिषद् सदस्य

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 24 जुलाई, 2020 ) । बिहार सरकार नीतीश कुमार के साथ ही भारत सरकार नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकृष्ट रालोसपा जिला सचिव ने प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का फीस मनमानी तरीके से वसूली करने का कार्य किए जाने के साथ साथ बंद अवधि की शिक्षा शुल्क माफ करने की मांग की । बताया जाता है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोविड - 19 कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण विद्यालय चार माह से बंद है। कोविड - 19 कोरोना का प्रकोप बहुत तेज गति से आम जनमानस में फैल रहा है।

इस स्थिति में विद्यालय खोलना संभव नहीं है। लॉक डॉउन के कारण रोजी रोजगार बंद परा है। जिस कारण आम जनमानस को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में बिहार सरकार नीतीश कुमार जी व भारत सरकार नरेन्द्र मोदी जी को ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ कि प्राइवेट विद्यालय के प्रधानध्यापक के द्वारा विद्यालय का फिस मनमाणी तरीके से वसूली करने का कार्य किया जा रहा है। वह फीस माफ होना चाहिए।

जब तक विद्यालय खुल नहीं जाता है। पठन पाठन सुचारू रुप से नहीं हो जाता है  तब तक। ऑन लाइन पढाई विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के द्वारा शुरू की गई है। मगर सच्चाई यह है कि बहुत सारे लोगों के पास ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए स्वयं साधन सुविधा है ही नहीं। जिस कारण पठन पाठन सही से करने में दिक्कत आ रही हैं। बहुत सारे विद्यार्थी पठन पाठन से वंचित है। 

राज्य स्तर  से लेकर देश स्तर पर यही समस्या है। इस ओर भी सरकार को ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। विचार करने की जरूरत है। साथ ही उचित पहल, उचित सहयोग करने की भी जरूरी है। उन्होंने बिहार सरकार नीतीश कुमार  व भारत सरकार नरेन्द्र मोदी  से मॉंंग किया है  की अविलंब इस महत्वपूर्ण समस्या पर गहन चिंतन करते हुए।  उचित निर्णय ले और आम जनमानस को उचित आर्थिक सहयोग करेंं। उपरोक्त वक्तव्य राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने वाट्सएप माध्यम से प्रेेस को दिया  ।

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Jankranti

Comments