राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
समस्तीपुर कार्यालय
रालोसपा के प्रखंड कार्यकर्ता बैठक में शामिल नेतागण
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 01 जुलाई,2020 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ताजपुर प्रखंड की बैठक शिवम स्वीट्स ताजपुर के उपर हॉल में प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि अनंत कुशवाहा जिला अध्यक्ष समस्तीपुर, विनोद चौधरी निषाद प्रदेश महासचिव बिहार व रंजीत कुमार राज्य परिषद् सदस्य विधानसभा मोहिउद्दीननगर जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर के उपस्थिति में की गई। संचालन लक्षमण सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष ताजपुर ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव वर्ष 2020 की तैयारी पर चर्चा की गई। संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करने को कार्यकर्ताओं को कहा गया। संगठन का विस्तार सभी पंचायत में अविलंब की जाय। सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्ष बनाया जाय। प्रखंड के सभी पंचायतों में, गॉवो में जा कर कार्यकर्ताओं व जनताओ को यह बताए कि वर्तमान बिहार सरकार नीतीश कुमार जी की 15 वर्षों में बिहार को गर्त में मिलाने का काम किये हैं। बिहार के लोगों को शिक्षित नहीं साक्षर बनाने का काम किये हैं। जो साशन चलाया गया है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। युवा व छात्र दर दर का ठोकर खा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के साथ भेद भाव है। किसान वेहाल है। किसान आत्महत्या करने को विवश हैं।कोविड - 19 कोरोना वैश्विक महामारी में सरकार विफल है। नौजवानों के साथ ना इंसाफ सिर्फ जुमले वाज व घोषणाओ की सरकार है। ये तमाम बात जन जन तक पहुंचाना है, और 10 युथ 1 बुथ संगठन को मजबूत बनाना है। बैठक में निम्न लोग उपस्थित थे। राम सकल सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, दिलीप कुमार चौधरी, मदन कुमार, नागो राम, राज कुमार, इनद्रजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह इत्यादि लोग थे।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma
Comments