हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में अविलंब सरकारी सहायता ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जदयू विधायक राजकुमार राय ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में अविलंब सरकारी सहायता ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जदयू विधायक राजकुमार राय ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

बिहार विधानसभा सदस्य सह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक राजकुमार राय

समस्तीपुर जिला ब्यूरो हेड पिंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 जुलाई, 2020 ) । समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा सदस्य राजकुमार राय ने हसनपुर क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के पंचायत निवासियों को राहत,बचाव सामग्री मुहैया कराने को लेकर समस्तीपुर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग किया है ।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि हसनपुर विधानसभा अंतर्गत हसनपुर, बिथान एवं सिंधिया प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में अविलंब प्रभावित परिजनों को पशु चारा, पॉलिथीन , राशन-पानी, जीवन रक्षक दवाइयां एवं यातायात हेतु नाव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए । जिससे आम जनों को राहत मिल सके तथा प्रभावित इलाकों को पंचायत स्तर पर कोरोना जांच की समुचित व्यवस्था की जाए एवं प्रखंड स्तर पर कोरोना जांच की व्यवस्था की जाए ।

समस्तीपुर कार्यालय से पिंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Jankranti 

Comments