रेल मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के आवाम के साथ बहुत बड़ा दे रहे है धोखा दे : रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार
रेल मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के आवाम के साथ बहुत बड़ा दे रहे है धोखा दे : रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार
समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट

हमारी सरकार बनेगी तो हम प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री पियूष गोयल जी नौकरी ही समाप्त कर दी। क्या यही विकास है। क्या यही न्याय है। हिन्दुस्तान के आवाम के साथ छल नहीं तो क्या है। झुठ पर झुठ और कितना झुठ। : रंजीत कुमार रालोसपा जिला सचिव
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 जुलाई, 2020 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत सरकार अब 151 ट्रेनों का परिचालन निजी कंपनियों के हवाले हाथों में देने का मन बना लिया है और निर्णय भी कर चुकीं हैं।

वहीं रेलवे स्टेशनों का भी आधुनिकीकरण कर उन्हें निजी क्षेत्रों को सौंपने की भी योजना बना रही हैं। रेल मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हिन्दुस्तान के आवाम के साथ बहुत बड़ा धोखा दे रहे हैं। इन्होंने लोकसभ चुनाव वर्ष 2014 के दौरान वोट मांगने के क्रम में अपने संबोधन में कहने का काम व लोगों को भरोसा दिलाने का काम कर वोट ले लिए। हमारी सरकार बनेगी तो हम प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देगे।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री पियूष गोयल जी नौकरी ही समाप्त कर दी। क्या यही विकास है। क्या यही न्याय है। हिन्दुस्तान के आवाम के साथ छल नहीं तो क्या है। झुठ पर झुठ और कितना झुठ।

अगर आप से रेलवे नहीं संभल रहा है तो आप इस्तीफा दे। रेल मंत्री पियूष गोयल जी कहते हैं कि सरकार रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने जा रही हैं। इन्हें निलामी के जरीये निजी क्षेत्रों को सौंपा जायेगा। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण होना चाहिए।
मगर निलामी के जरिए निजी कंपनियों के हवाले नहीं सौपा जाना चाहिए। क्योंकि निजी कंपनियों के हवाले जैसे ही होगा वे अपना मनमाना रेट तैय कर आम जनमानस से पैसा वसूली करेगे। इसका नुकसान आम जनमानस को ही सहना परेगा। इसलिए निजी करण नहीं होना चाहिए। रेलवे स्टेशनों का निलामी नहीं होना चाहिए। फ्रांट कॉरिडोर परियोजना का काम कोविड - 19 कोरोना से निपटने के बाद तेज गति से होना बहुत जरूरी है। लंबे समय से काम लंबीत है। उसे पुरा करना बहुत जरूरी है।

बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार जी सब कुछ देखते हुए चुप हैं। एनडीए सरकार के पार्ट एण्ड पार्टनर हैं। आज युवा वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। मंहगाई चर्म पर है। अपराध चर्म पर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराधी वे लगाम है। सरकार का कन्ट्रोल प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। इस लिए सरकार बदलने की जरूरत है। समय की मॉग हैं। नई सरकार का गठन हो जो गरीबों के लिए काम कर सके। सभी जातियों के लिए काम कर सके। बिहार व हिन्दुस्तान का सर्वांगीण विकास कर सके। उपरोक्त जानकारी वाट्सएप माध्यम से प्रेस को राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार दिया।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।
Published by Jankranti

Comments