रालोसपा ने किया ताजपुर प्रखंड में पंचायत स्तरीय दल का विस्तार

रालोसपा ने किया ताजपुर प्रखंड में पंचायत स्तरीय दल का विस्तार 

समस्तीपुर कार्यालय 

  नवमनोनीत दल के सदस्यों को बधाई देते हुए नेता गण

बिहार के अवाम से कहना चाहता हूँ कि बिहार का सर्वांगीण विकास चाहते हैं। कानून का राज चाहते हैं। तो राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोसपा सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में एक एक किमती वोट दे । बिहार का सरकार सर्व सम्मति से बनावे और बिहार का सर्वांगीण विकास करावे : रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार

ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 07 जुलाई,2020 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ताजपुर के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पंचायत अध्यक्ष के पद पर गौसपुर सरसौना में सतीश कुमार, रामपुर महेशपुर में अशोक कुमार सिंह व मानपुरा में राम सकल सिंह जी को मनोनीत किया गया है। ये तीनों पंचायतों में बुथ अध्यक्ष व बुथ सचिव सभी बुथो पर बनाया गया है। राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने कहा कि आज बिहार, हिंदुस्तान का किसान वेहाल है। किसान अन्न दाता है। बिहार, हिंदुस्तान का लगभग 80% आबादी किसानी करता है। सभी लोग खेती पर आश्रित है। आज इनको कोई सुनने वाला देखने वाला नहीं है। उचित न्याय करने वाला, उचित न्याय दिलाने वाला नहीं है। सिर्फ बातोंं से खाना पुरी करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कहते हैं कि बिहार का विकास हो रहा है। सच्चाई यही है कि 15 वर्ष नीतीश कुमार जी को बिहार की जनता ने दिया है। विकास करने के नाम पर मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का तो विकास हुआ है। मगर बिहार के अवाम का विकास नहीं हुआ है। छात्र, छात्राओं, युवाओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी छल कर रहे हैं वे ठगा ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बिहार में कहीं कोई रोजगार नहीं है। मजदूरों से मनरेगा में कागजी खाना पुरी कर के कुछ चंद लोग पुरे बिहार में गवन करने पर लगे हुए हैं। मनरेगा के माध्यम से आम आदमी को कोई विशेष फायदा नहीं है। मजदूर वेहाल है। इनका सुधी लेने वाला कोई नहीं है।आज नित प्रति दिन लुट हत्या बलात्कार चरम पर है। कानून का राज नहीं है गुण्डा राज कायम है। सच्चाई यही है कहीं कोई सुरक्षित नहीं हैं। बिहार सरकार नीतीश कुमार जी अपने कुर्सी बचाने में मस्त है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास नहीं हो सकता है। मैं बिहार के अवाम से कहना चाहता हूँ कि बिहार का सर्वांगीण विकास चाहते हैं। कानून का राज चाहते हैं। तो राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोसपा सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में एक एक किमती वोट दे । बिहार का सरकार सर्व सम्मति से बनावे और बिहार का सर्वांगीण विकास करावे। गरीब गुरवे, दलित सोशित, वंचित , पीड़ित, अल्पसंख्यक व सामान्य वर्ग के सभी लोगों को उचित न्याय मिले । तभी बिहार का विकास संभव है। मौके पर निम्न लोग थे। अधिवक्ता ब्रजकिशोर शर्मा, दिपक कुमार राय, संदीप कुमार राम, सुर्य नारायण सिंह, सुरेश राय, वीरकुंंवर कुमार, सन्नी कुमार सदा, रंजीत सिंह कुशवाहा, दिलीप कुमार, अशोक राम, हरिश्चंद्र राम, अरविंद रजक, पंकज कुमार, राहुल कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अक्लू सिंह, नीतीश कुमार, उमेश सिंह, शिव कुमार सिंह, हुलस महतो, अनिल सिंह, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, मो. सकिल आलम, विनय कुमार सिंह, कुन्दन शर्मा इत्यादि लोग थे। उपरोक्त जानकारी रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार ने वाट्सएप माध्यम से प्रेस को दिया ।

समस्तीपुुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma 

Comments