राष्ट्रीय लोक समता पार्टी वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष जगमोहन राम के अध्यक्षता में प्रखंड के लखनपट्टी, जठमलपुर, डरसू सहित विभिन्न पंचायतों में जा कर बुथ अध्यक्ष व बुथ सचिव व बुथ कमिटी सदस्य का किया गया गठन

 राष्ट्रीय लोक समता पार्टी वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष जगमोहन राम के अध्यक्षता में प्रखंड के लखनपट्टी, जठमलपुर, डरसू सहित विभिन्न पंचायतों में जा कर बुथ अध्यक्ष व बुथ सचिव व बुथ कमिटी सदस्य का किया गया गठन 

जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट 

   रालोसपा नेता संग नवागंतुक बूथ कमिटी सदस्यगण

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 अगस्त, 2020) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष जगमोहन राम के अध्यक्षता में प्रखंड के लखनपटटी, सतमलपुर, डरसू विभिन्न पंचायतों में जा कर बुथ अध्यक्ष व बुथ सचिव व बुथ कमिटी सदस्य का गठन किया। राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने कहा कि वारिसनगर विधानसभा के वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न गॉवो व पंचायतों की जनताओ से मिलने के बाद सच्चाई सामने यह आया कि लगातार दो बार से अशोक कुमार मुन्ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पार्टी के विधायक हैं। चुनाव जितने के बाद यहां के जनताओ से इनका कोई सरोकार नहीं है। क्षेत्र में  घुम कर भी नहीं आते हैं। वे अपने दुनिया में मस्त रहते हैं। पुरे विधान सभा क्षेत्र में आये दिन तरह तरह के समस्या

 यहां के लोगों के बीच उत्पन्न होते रहता है। कोई सुनने बाला देखने बाला सही उचित समाधान करने बाला नेता नहीं है। आज वारिसनगर विधानसभा की जनताओ को सही नेता की जरूरत है। यहां की जनताओ के हर सुख दुख, हर प्रकार के समस्या का सही समाधान तत्परता से करने के लिए। उचित सर्वागीण विकास करने के लिए। प्रदेश सचिव रालोसपा बिहार अरविंद कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार की सात निश्चय योजना नल जल, जल जीवन हरियाली, कुशल रोजगार विभिन्न योजना सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं। मगर जमीन पर इसका लाभ नहीं दिख पा रहा है। कुछ चंद लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इससे आम आदमी लाभान्वित नहीं है।

बिहार के नौजवान वेरोजगारी का मार झेल रहा है। मजदूर वर्ग के लोग कोविड - 19 कोरोना वैश्विक महामारी व बाढ को लेकर, बेरोजगारी के वजह से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बिहार सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।आम आदमी इस सरकार से त्रस्त है। इस लिए इस सरकार को बदलना जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोसपा सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार का गठन करना बहुत जरूरी है। बिहार का सर्वांगीण विकास कराना है।

विभिन्न लोगों ने भाग लिया।रामगुलाम महतो, मो वकिल, कमल कुमार साहनी, दिपा कुमारी, पंकज कुमार, अंकज कुमार, विनोद कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, विकास कुशवाहा, अशोक कुमार महतो, अखिलेश कुमार, रामबाबू सिंह, प्रेम नारायण शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सुनील कुमार राम, अजय कुमार पासवान, चंदन साहनी, विजय कुमार, वैधनाथ महतो, वशिष्ठ महतो, दिलीप कुमार, रत्नेश कुमार, राहुल कुमार, रंधीर कुमार, विष्णुदेव महतो, शत्रुघ्न महतो इत्यादि।

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Jankranti...

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित