रालोसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को खगड़िया जाने के दरम्यान कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए किया आगे के लिए विदाई
रालोसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को खगड़िया जाने के दरम्यान कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए किया आगे के लिए विदाई
खगड़िया जाने के दरम्यान रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने किया स्वागत
जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 02 अगस्त, 2020 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा को खगड़िया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत । स्वागत के क्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश कोविड - 19 कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। उत्तर बिहार बाढ से प्रभावित है। सरकार के पास कोई साधन नहीं है। सरकार के तरफ से बाढ पिड़ितोंं को कोई राहत सामग्री नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला अध्यक्ष समस्तीपुर अनंत कुशवाहा ने जिला पदाधिकारी से मॉग कि है कि समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड, उजियारपुर प्रखंड के अंंगार घाट पंचायत, सिंंघिया प्रखंड, हसनपुर प्रखंड, बिथान प्रखंड के प्रभावित पंचायतों में युद्ध स्तर पर राहत सामग्री अविलंब उपलब्ध कराया जाए।
स्वागत करने में निम्न लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सचिव बिहार शशांक प्रियदर्शी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार रामदयालू महतो, प्रदेश महासचिव बिहार वेलाल राजा, प्रदेश महासचिव बिहार विनोद चौधरी निषाद, प्रदेश सचिव बिहार रामकरण चौधरी, राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर आदित्य कुमार ठाकुर, दलित महादलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर उपेंद्र कुमार दास, ममता कुमारी कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश कुशवाहा, अमरकांत प्रसाद, आशीष स्वर्णकार , रंजीत कुमार इत्यादि लोगों ने स्वागत किया।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Jankranti.....
Comments