राजद ने दलसिंहसराय में पार्टी के नगर कमिटी का किया विस्तार
राजद ने दलसिंहसराय में पार्टी के नगर कमिटी का किया विस्तार
जनक्रान्ति न्यूज़ - समर सोहैल, प्रखंड संवाददाता दलसिंहसराय (समस्तीपुर) की रिपोर्ट।
राजद द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठ के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुऐ राजद प्रदेश सचिव चन्दन प्रसाद
दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 28 सितम्बर 2020)।। दलसिंहसराय नगर पंचायत क्षेत्र में आज सोमवार को राजद प्रदेश सचिव सह दलसिंहसराय नगर पंचायत उपाध्यक्ष चन्दन प्रसाद की अध्यक्षता में नगर के विभिन्न प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
जिसमें दलित प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अर्जुन पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष संजय कुमार साह व मजदूर प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष बिरजू पासवान और किसान प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष डॉ0 देवदत्त राय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
साथ ही दलित प्रकोष्ठ के जिला सचिव पद पर दीपक राम व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव पद पर राम कुमार मनोनीत किया गया है।
किसान सेल के विद्यापति प्रखंड के शिमरी पंचायत निवासी राजीव कुमार को जिला महासचिव एवं दलसिंहसराय नगर के निवासी सन्नी सम्राट को जिला सचिव मनोनीत किया गया।
सभी मनोनीत सदस्य को शुभकामना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर महतो, मीडिया प्रभारी राज दीपक, नगर अध्यक्ष उमेश राम, महीला नगर अध्यक्ष मनीषा कुमारी, रमेश सिंह, शशि रंजन, अमन कुमार भारती, अरविंद कुमार सम्राट, संजीव कुशवाहा, सुरेन्द्र राय, महेंद्र राय,
अशोक सिंह, रामवरण राम, विनोद पासवान, डॉ० ललित सिंह, हरेराम साह, नंदू राम, दिवाकर राम, डॉ० निशांत प्रियरंजन, छोटू पासवान, हरे राम पासवान, संतोष साह, धर्मेंद्र राय, राजीव कुमार, अशोक कुमार, इमरान शकील, कमर सोहैल, समर सोहैल, मो0 आज़ाद, मो0 माजिद हुसैन, मो0 मुराद, मो0 शाहिद, मो0 दानिश, मो0 अरमान, मो0 लक्की सहित अन्य राजद कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।
समस्तीपुर कार्यालय से समर सोहैल की रिपोर्ट प्रकाशक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Jankranti.... In
Comments