हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के मीडिया सेल की किया गया बैठक आयोजित

 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के मीडिया सेल की किया गया बैठक आयोजित

जनक्रान्ति बिहार हेड ब्यूरो चीफ

                               जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 सितंबर, 2020 ) । आज हसनपुर विधानसभा क्षेत्र  के जनता दल यूनाइटेड के मीडिया सेल की बैठक लोहिया आश्रम हसनपुर में राजीव कुमार मिश्रा जिला संयोजक मीडिया सेल की अध्यक्षता में हुई ।  संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक राय ने किया । इस बैठक में माननीय विधायक राजकुमार राय जी उपस्थित हुए इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मीडिया सेल की भूमिका पर चर्चा की गई ।

इस बैठक में कार्यकारी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा, राजकुमार आजाद, सत्येन्द्र यादव, ललित कुमार यादव मीडिया सेल के विधानसभा सह प्रभारी, विथान के मीडिया सेल के संयोजक नबोद भारती, सिंघिया के प्रखण्ड संयोजक मीडिया सेल जवाहर कुमार, रोसरा मीडिया सेल के सह संयोजक राहुल कुमार, युवा प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष सुमन कुमार, सोहन कुमार, सूरज कुमार राम, हरि राम, मो0 ईम्तयाज, मो0 नईम, पंकज मिश्रा, विकास सिंह, राकेश सिंह, अरविंद यादव सहित सैकरों जदयू मीडिया सेल के पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।

उपरोक्त जानकारी संजीव कुमार कुशवाहा कार्यकारी अध्यक्ष प्रखण्ड जदयू हसनपुर ने प्रेस को दिया।

समस्तीपुर कार्यालय से पिंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट प्रकाशक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित। Published by Jankranti...

Comments