🌹🙏🌹सुप्रभात🌹🙏🌹 👉🙏🏿🌹आजका दिन मंगलमय हो...✍️🌹🙏🏿 ⛅ *दिनांक 06 नवम्बर 2020*
🌹🙏🌹सुप्रभात🌹🙏🌹
👉🙏🏿🌹आजका दिन मंगलमय हो...✍️🌹🙏🏿
जय माता दी
✍️नागेन्द्र कुमार सिन्हा
जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 06 नवंबर, 2020 ) । 🌹🙏🌹सुप्रभात🌹🙏🌹
👉🙏🏿🌹आजका दिन मंगलमय हो...✍️🌹🙏🏿
⛅ दिनांक 06 नवम्बर 2020
⛅ दिनांक 06 नवम्बर 2020
⛅ दिन - शुक्रवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ ऋतु - हेमंत
⛅ मास - कार्तिक
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ तिथि - षष्ठी पूर्ण रात्रि तक
⛅ नक्षत्र - आर्द्रा सुबह 06:45 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
⛅ सूर्योदय - 06:44
⛅ सूर्यास्त - 18:00
👉🌹🙏🏿आजका शुभ विचार🌹🙏🏿👈👇
⛅ व्रत पर्व विवरण - षष्ठी वृद्धि तिथि
🌷 पटाखों से जलने पर🌷
🎆 पटाखों से जलने पर जले हुए स्थान पर कच्चे आलू के पतले पतले चिप्स काट कर रख दें या आलू का रस लगा दें । और कुछ ना लगाये । इससे १-२ घंटे में आराम हो जायेगा ।*
🌷 शास्त्रों के अनुसार🌷
🔵 दीपावली के दिनों में न करें ये 7 काम
🙏🏻 दीपावली के दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते है, पूजा की जाती है, लेकिन इन उपायों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम नहीं करना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।
🔵 यहां जानिए दीपोत्सव में कौन-कौन से काम न करें...
❌ सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए
वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इन दिनों में सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।
❌ माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें
दीपावली पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक काम न हो। माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ न बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।
❌ घर में गंदगी न रखें
दीपावली पर घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होनी चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।*
❌ क्रोध न करें
दीपावली पर क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं जहां शांति रहती है।*
❌ शाम के समय न सोएं
कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।
❌ वाद-विवाद न करें
इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।
❌ नशा न करें
शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित किया गया है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। नशे की हालत में घर की शांति भंग हो सकती है और सभी सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं और लक्ष्मी पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है।
🙏🏻🌷राधे राधे🍀🙏🏻
जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से नागेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यात्मिक विचार प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित ।




Comments