👉🌹🙏🏿🗣️मिथिला क्षेत्रीय पंचाग अनुसार आजका दैनिक राशिफल..🌹🙏🏿👈

 👉🌹🙏🏿🗣️मिथिला क्षेत्रीय पंचाग अनुसार आजका दैनिक राशिफल..🌹🙏🏿👈


              👉🗣️आजका दैनिक राशिफल🌹✍️

दरभंगा/मधुबनी/समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 27 नवंबर, 2020 ) ।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।✍️

तारीख : 27 नवंबर 2020, 

रोज दिन : शुक्रवार

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष

विक्रम संवत् 2077

शक संवत् 1942

दक्षिणायन,दक्षिण गोल:

शरद/हेमंत ऋतु

उत्तर/पूर्वे काल:

🌹🌞🌹

द्वादशी दि 08:28 तक उपरांत त्रयोदशी,

अश्विनी नक्षत्र रा 01:34 तक,

उपरांत भरणी नक्षत्र,

चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र,

सूर्योदय 06:44,सूर्यास्त 05:16,

🌹🙏🌹

आज के दिन - त्रयोदशी तिथि मान्य,प्रदोष त्रयोदशी व्रत।

🌹🙏🌹

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।✍️ 

             👉🗣️आजका दैनिक राशिफल🌹✍️

1. मेष राशि -🌹

समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें।राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले सोचें। धार्मिक यात्रा संभव है।

2. वृषभ राशि -🌹

हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

3. मिथुन राशि -🌹

लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

4. कर्क राशि -🌹

मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव व चिंता में वृद्धि की संभावना। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

5. सिंह राशि -🌹

जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे,वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

6. कन्या राशि -🌹

अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

7. तुला राशि -🌹

प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे भगवान शिव की पूजा करें।

8. वृश्चिक राशि -🌹

समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

9. धनु राशि -🌹

व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ में आने के साथ ही व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

10. मकर राशि -🌹

न चाहते हुए भी आपको दूसरो के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

11. कुम्भ राशि -🌹

दूसरों की बातो पर जल्द विश्वास न करते हुए, स्वविवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

12. मीन राशि -🌹

व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें।वाहन सुख मिलेगा।

                                            🌹🙏🌹

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।



जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से पंकज झा शास्त्री द्वारा संप्रेषित क्षेत्रीय पंचाग अनुसार दैनिक राशिफल प्रधान सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रसारित व प्रकाशित ।

Comments