🔥ओ३म्.....! 🌹🙏🏿सुप्रभात्🌹🙏🏿 🗣️🙏🏿🌹आजका दिन मंगलमय हो...
🔥ओ३म्.....! 🌹🙏🏿सुप्रभात्🌹🙏🏿
🗣️🙏🏿🌹आजका दिन मंगलमय हो...
✍️🌹गुलशन कुमार
जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 नवंबर, 2020 ) ।
🌷 बहुत परिश्रम और कम खुराक, बहुत काम करना और कम विश्राम , बहुत चिन्ता करना और कम निद्रा, बहुत आहार करना और कमजोर पाचन शक्ति , बहुत खर्च करना और कम आय , बहुत भोग विलास करना और कम़जोर शरीर - ये सब दुखद संयोग है अर्थात् ऐसी स्थिति दुख देने वाली ही होती है।
🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀
🕉️🚩आज का वेद मंत्र 🕉️🚩
🌷 ओ३म् सखाय आ नि सविता स्तोम्यो नु न:।दाता राधांसि शुम्भति ।।(ऋग्वेद १|२२|८)
💐 अर्थ:- (सखाय:! आनिषीदत)
हे समान ज्ञान और समान कर्मों वाले साधक मित्रों! आओ मिलकर बैठो, और स्तुति करों उसकी कि जो
( सविता नु न: स्तोम्य:)
सर्वोत्पादक, सर्वप्रेरक, सविता देव निश्चयपूर्वक हम सबके लिए स्तुत्य है, प्रशंसनीय हैं ।
( दाता राधांसि शुम्भति)
वह दानशील परमेश्वर, सभी कार्यों को सिद्ध करने वाले धन- धान्यों को प्रदान कर हमारी शोभा बढ़ाता है ।
वह सविता देव हमें उत्पन्न करता है, हमें ही नही वरन् हमारे सुख- सौभाग्य के लिए नानाविध पदार्थों को भी उत्पन्न करता है ।फिर वह वेदज्ञान वा भीतर से सत्प्रेणा के द्वारा भी हमारा मार्ग प्रदर्शन करता है ।
वह प्रभु दाता है,दानशील है ।जितने भी हमारे कार्यों को सिद्ध करने वाले पदार्थ वह बनाता है, उन सबको वह बड़े उदार भाव से हमें प्रदान करता है ।
विद्या, स्वर्ण-रजत, धन,धान्य आदि सभी प्रकार के पदार्थ वह हमें प्रदान कर सदा हमारी शोभा बढ़ाता है ।ऐसा प्यारा और सब जग से न्यारा प्रभु हमारे लिए सब प्रकार से स्तुत्य हैं, प्रशंसनीय है, पूजनीय है, अर्चनीय है ।
हमें चाहिए कि हम अपनी समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ मिलकर बैठे और अपने जीवन के सभी प्रकार के दुर्गुण, दुर्व्यसनों को दूर कर प्रभु का ध्यान करें, उसका साक्षात्कार करने का यत्न सदा किया करें ।
🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀
🕉️🙏 ओ३म् सादर नमस्ते जी 🕉️🙏
🌷🍃 आपका दिन शुभ हो 🌷🍃
दिनांक - - ०९ नवम्बर २०२०
दिन - - सोमवार
तिथि - - अष्टमी ( प्रातः ०६:५२ तक उपरान्त नवमी )
नक्षत्र - - आश्लेषा ( प्रातः ०८:४२ तक उपरान्त मघा )
पक्ष - -कृष्ण
माह - - कार्तिक
ऋतु - - हेमन्त
सूर्य - - दक्षिणायण
🌞 सूर्योदय - - ( दिल्ली में प्रातः ६ बजकर ३९ मिनट पर )
🌞 सूर्यास्त - - ( दिल्ली में सायं ५ बजकर ३० मिनट पर)
सृष्टि संवत् - - १,९६,०८,५३,१२१
कलयुगाब्द - - ५१२१
विक्रम संवत् - - २०७७
शक संवत् - - १९४२
दयानंदाब्द - - १९६
🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁
🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
(सृष्टि संवत् - संवत्सर-अयन - ऋतु- मास-तिथि- नक्षत्र)
🔥💥🌟☀️
✍️👉🗣️🕉️ ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे सप्तमे वैवस्वते मन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{ एकोवृन्दः षण्णवतिकोटि: अष्टलक्षानि त्रिपञ्चाशत्सहस्राणि एकविंशत्युत्तरशततमे ( १,९६,०८,५३,१२१) सृष्टिसंवत्सरे } { पच्चसहस्स्राणि एकविंशत्युत्तरशततमे ( ५१२१ ) कलियुगे } { सप्तसप्तत्युत्तर द्विसहस्रतमे ( २०७७) विक्रमसंवत्सरे } {षण्णवत्यधिकशततमे (१९६) दयानंद संवत्सरे } रवि दक्षिणायाने, हेमंत ऋतौ, कार्तिक मासे, कृष्ण पक्षे, नवमी तिथि, मघा नक्षत्रे, सोमवासरे, तदनुसार ९ नवम्बर २०२०
जम्बूद्वीपे, भरतखण्डे आर्यावर्त्तान्तरगते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान. (पितामह)....(पिता)...पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य प्रातः कालीन वेलायाम् सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।
🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀
🌷🍃🌷🍃 ओ३म् सुदिनम्🌷🍃🌷🍃
🌷🍃🌷🍃ओ३म् सुप्रभातम्🌷🍃🌷🍃
🌷🍃🌷🍃ओ३म् सर्वेभ्यो नम:🌷🍃🌷🍃
🕉🙏 कृण्वन्तोविश्वमार्यम् 🕉️🙏🏿 जय आर्यावर्त🕉️🙏🏿 जय भारत🕉️🙏🏿जय मिथिला 🕉️🙏🏿जय बिहार
🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀
जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से गुलशन कुमार की विचारधारा प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित ।




Comments