कैसा होगा नववर्ष - 2021 जानिए ज्योतिष पंकज झा शास्त्री से ... नववर्ष - 2021 में कौन सा ग्रह कब और किस राशि में करेंगे प्रवेश..??? और 2021 में किस राशि पर क्या हो सकता है इसका प्रभाव..???
कैसा होगा नववर्ष - 2021 जानिए ज्योतिष पंकज झा शास्त्री से...
नववर्ष - 2021 में कौन सा ग्रह कब और किस राशि में करेंगे प्रवेश..??? और 2021 में किस राशि पर क्या हो सकता है इसका प्रभाव..???
जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट
👉🌹नववर्ष ..2021 राशिफल....🌹👈
दरभंगा/मधुबनी/समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 26 दिसम्बर,2020 ) । कैसा होगा नववर्ष - 2021 जानिए ज्योतिष पंकज झा शास्त्री से नववर्ष - 2021 में कौन सा ग्रह कब और किस राशि में करेंगे प्रवेश..??? और 2021 में किस राशि पर क्या हो सकता है इसका प्रभाव..???
ज्योतिषीय आंंकलन पंकज झा शास्त्री के अनुसार जानते है बहुत संक्षिप्त में विशेष जानकारी✍️
👉🌹नववर्ष ..2021 राशिफल....🌹👈
01. मेष.🌹
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए नया साल 2021 का पहला महीना जनवरी सबसे शुभ रहेगा. साल के शुरुआत में ही आपके करियर और लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे.
02. वृष. 🌹
वृष राशि वालों के लिए साल की शुरुआत उतना अच्छी नहीं रहेगी, हो सकता है कि शुरुआत में उन्हें थोड़े विपरीत परिणाम मिलें. अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए आपको साल के अंत तक का इंतजार करना पड़ सकता है.
03. मिथुन. 🌹
इस राशि वालों के लिए साल 2021 में अगस्त का महीना सबसे शुभ रहने वाला है. अगस्त में आप पर बुध ग्रह की कृपा बरसेगी और आपको वो सभी फल मिलेंगे, जिनका इंतजार आपको साल की शुरुआत से था. ये महीना आपको आशावादी बनाएगा.
04. कर्क. 🌹
नए साल में भी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. आपका अच्छा समय सितंबर से शुरू होगा. साल के दसवें महीने में आपको वो सब मिलेगा, जिसकी इच्छाएं मन में थीं. इसी महीने आप मन में लंबे समय से चल रही योजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दे पाएंगे.
05. सिंह. 🌹
आपके लिए फरवरी का महीना सबसे खास रहने वाला है. तुला राशि के जातकों को फरवरी महत्वाकांक्षी बनाएगा. साल के दूसरे महीने मंगल और अरुण ग्रह आपको सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे.
06. कन्या. 🌹
अगस्त का महीना सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. इस राशि के लोग धर्म और आस्था के मामले में आगे रहेंगे. इसी महीने कोई भी नकारात्मक शक्ति या व्यक्ति आपको पीछे नहीं धकेल सकेगा. इस महीने आप अपले लक्ष्य हासिल कर सकेंगे.
07. तुला. 🌹
आपके लिए अप्रैल का महीना सबसे शुभ रहने वाला है. इस महीने आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिनके अच्छे परिणाम आपको पूरे साल मिलेंगे.
08. वृश्चिक.🌹
आपके लिए नए साल में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. आपके लिए अक्टूबर का महीना शुभ रहने वाला है. अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने में शनि और गुरु आपकी मदद करेंगे.
09. धनु. 🌹
जनवरी का महीना बेहद लकी रहेगा. यदि आप अच्छी शुरुआत करने में विश्वास रखते हैं तो निश्चित ही ये महीना आपके लिए अद्भुत रहने वाला है.
10. मकर.🌹
सितंबर का महीना भाग्यशाली बनाएगा. शनि और मंगल के संयोग से आपको किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी.
11. कुंभ.🌹
नवंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने ही आपको खुद में विश्वास रखने का महत्व पता चलेगा. आप बेहद महत्वकांक्षी और मेहनती रहेंगे. इस दौरान सफल हुई आपकी योजनाएं लंबे समय तक लाभ देंगी.
12. मीन. 🌹
नए साल में भी अच्छा समय देखने के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि दिसंबर आपका शुभ महीना है. यह वो महीना होगा जब आप सही दिशा में सोचना शुरू करेंगे.
🌞सूर्य का गोचर 2021
सूर्य का मकर राशि में गोचर - 14 जनवरी 2021
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर - 12 फरवरी 2021
सूर्य का मीन राशि में गोचर - 14 मार्च 2021
सूर्य का मेष राशि में गोचर - 14 अप्रैल 2021
सूर्य का वृष राशि में गोचर - 14 मई 2021
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर - 15 जून 2021
सूर्य का कर्क राशि में गोचर - 16 जुलाई 2021
सूर्य का सिंह राशि में गोचर - 17 अगस्त 2021
सूर्य का कन्या राशि में गोचर - 17 सितंबर 2021
सूर्य का तुला राशि में गोचर - 17 अक्तूबर 2021
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर - 16 नवंबर 2021
सूर्य का धनु राशि में गोचर - 16 दिसंबर 2021
🌎
मंगल को ऊर्जावान ग्रह माना गया है. मंगल अपनी राशि करीब डेढ़ माह बाद बदलते है. यहां जानें साल 2021 में मंगल का गोचर कब किस राशि में होगा
मंगल का वृषभ राशि में गोचर - 22 फरवरी 2021
मंगल का मिथुन राशि में गोचर - 14 अप्रैल 2021
मंगल का कर्क राशि में गोचर - 2 जून 2021
मंगल का सिंह राशि में गोचर - 20 जुलाई 2021
मंगल का कन्या राशि में गोचर - 6 सितंबर 2021
मंगल का तुला राशि में गोचर - 22 अक्तूबर 2021
मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर - 5 दिसंबर 2021
🌎
बुध ग्रह लगभग हर 14 दिन बाद अपनी राशि बदलते है. साल 2021 में बुध की चाल कब-कब बदलेगी. आइये यहां विस्तार से जानते है।
बुध का मकर राशि में गोचर - 5 जनवरी 2021
बुध का कुंभ राशि में गोचर - 25 जनवरी 2021
बुध का मकर राशि में गोचर - 4 फरवरी 2021
बुध का कुंभ राशि में गोचर - 11 मार्च 2021
बुध का मीन राशि में गोचर - 1 अप्रैल 2021
बुध का मेष राशि में गोचर - 16 अप्रैल 2021
बुध का वृष राशि में गोचर - 1 मई 2021
बुध का मिथुन राशि में गोचर - 26 मई 2021
बुध का वृष राशि में गोचर - 3 जून 2021
बुध का मिथुन राशि में गोचर - 7 जुलाई 2021
बुध का कर्क राशि में गोचर - 25 जुलाई 2021
बुध का सिंह राशि में गोचर - 9 अगस्त 2021
बुध का कन्या राशि में गोचर - 26 अगस्त 2021
बुध का तुला राशि में गोचर - 22 सितंबर 2021
बुध का कन्या राशि में गोचर - 2 अक्तूबर 2021
बुध का तुला राशि में गोचर - 2 नवंबर 2021
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर - 21 नवंबर 2021
बुध का धनु राशि में गोचर - 10 दिसंबर 2021
बुध का मकर राशि में गोचर - 29 दिसंबर 2021
🌎
देवगुरु बृहस्पति विशालकाय ग्रह है. यह करीब 13 महीने के बाद अपनी राशि बदलते हैं. आइए जानते है साल 2021 में बृहस्पति का गोचर कब-कब होगा.
बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर - 6 अप्रैल 2021
बृहस्पति का मकर राशि में गोचर - 14 सितंबर 2021
बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर - 21 नवंबर 2021
🌎
शुक्र को चमकीला ग्रह कहा जाता है. यह सौंदर्य, कला, कामुकता, ऐश्वर्य आदि का प्रतीक है. शुक्र लगभग 23 दिनों के बाद अपना स्थान बदलते हैं. आइए जानते है कि साल 2021 में शुक्र का गोचर कब-कब होगा.
शुक्र का धनु राशि में गोचर - 4 जनवरी 2021
शुक्र का मकर राशि में गोचर - 28 जनवरी 2021
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर - 21 फरवरी 2021
शुक्र का मीन राशि में गोचर - 17 मार्च 2021
शुक्र का मेष राशि में गोचर - 10 अप्रैल 2021
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर - 4 मई 2021
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर - 29 मई 2021
शुक्र का कर्क राशि में गोचर - 22 जून 2021
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - 17 जुलाई 2021
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - 11 अगस्त 2021
शुक्र का तुला राशि में गोचर - 6 सितंबर 2021
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर - 2 अक्तूबर 2021
शुक्र का धनु राशि में गोचर - 30 अक्तूबर 2021
शुक्र का मकर राशि में गोचर - 8 दिसंबर 2021
शुक्र का धनु राशि में गोचर - 30 दिसंबर।
🌹🙏🌹
नोट - बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की ज्योतिषीय गणना पर आधारित नववर्ष- 2021 का राशिफल... प्रकाशित व प्रसारित ।
Comments