नगर संपर्क प्रमुख के निधन पर भाजपा एवं संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित
नगर संपर्क प्रमुख के निधन पर भाजपा एवं संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जनक्रान्ति कार्यालय से रोसरा संवाददाता आमिर खान की रिपोर्ट
रोसड़ा/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 04 जनवरी,2021 ) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संपर्क प्रमुख त्रिलोकी साह के असामयिक निधन पर संघ कार्यालय के सभागार में नगर कार्यवाह भोलानाथ साह की अध्यक्षता में शोक-श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। मौके पर उपस्थित संजीव कुमार, डा. शिवव्रत महतो, जयप्रकाश वर्मा, प्रो. परमानंद मिश्र, सुधीर प्रसाद, अनीश राज, शिव कुमार महतो, सुनील लाल, बबन श्रीवास्तव, लक्ष्मी महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
दूसरी ओर चित्तर पंजियार मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित की गयी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन की अपूरणीय क्षति करार दिया। शोक सभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा, नगर महामंत्री राजेश साह, कृष्ण कुमार झा, नगर उपाध्यक्ष लालबाबु सहनी, शैलेन्द्र झा, नगर कोषाध्यक्ष धीरज पुर्वे, शिक्षा प्रकोष्ठ नगर संयोजक मनोज झा, राम प्रसाद साह, बूथ अध्यक्ष उपेन्द्र पोद्दार, मंजर लाल कुशवाह, शिवम् सिंह, पंकज मंडल, सुनील प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार पप्पू, साकेत कुमार, अरविंद झा, विकास कुमार झा, अनील लाल, राज कुमार साह, गोपाल साह, विजय लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा आमिर खान की रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।
Comments