सरकारी सुविधा से वंचित लोगों के बीच आशीर्वाद सेवा समिति ट्रस्ट ने किया ट्राई साईकिल का वितरण

 सरकारी सुविधा से वंचित लोगों के बीच आशीर्वाद सेवा समिति ट्रस्ट ने किया ट्राई साईकिल का वितरण                            

 जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट                                                    

   ट्रस्ट के संस्थापक प्रिंस कुमार"राजू" दिव्यांगों को दिया ट्राईसाइकिल   

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 21 फरवरी, 2021)। समस्तीपुर जिला में आशीर्वाद सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा हरपुर रेवाड़ी पंचायत के समथु गांव में सरकारी सुविधा से वंचित दिव्यांग जरूरतमंद लोगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया ।

आशीर्वाद सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक प्रिंस कुमार उर्फ राजू ने कहा कि समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के देसुआ, रेवाड़ी, अंगारघाट, विरनामा, चैता उतरी, डढ़िया मुरियारो आदि पंचायतों के जरुरतमंद दिव्यांग महिला पुरुषों  को भी ट्राई साइकिल दिया जाएगा। समथु गांव में ट्राई साइकिल वितरण के समय मौके पर नूर मोहम्मद, डॉ० मो० मुस्तकीम, मो० अजीज, रामदेव प्र०वर्मा, वैरागी राय, चन्दन कुमार, रामशंकर प्रसाद, मो० कलाम इत्यादि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments