राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके समाजसेवी एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

 राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके समाजसेवी एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित                                                               

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट    

        प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किऐ गए स्वंयसेवी संघ           औरंगाबाद,महाराष्ट्र ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 05 जनवरी, 2021 ) ।  महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लोक निर्माण एवं ग्रामीण विकास संशोधन संस्था के  राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके समाजसेवी एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । बताते चलें कि समस्तीपुर जिले के बबलू सहित सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी की शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी एवं संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव संजू शर्मा को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया ।राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं ग्रामीण विकास संशोधन संस्था अध्यक्षा कुमारी अर्चना मेडेवार, मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन मध्य प्रदेश की सचिव मंजूषा गौतम दीदी जी, फाउंडेशन की डॉ नम्रता आनंद, महाराष्ट्र पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप जाधव, समाज सेविका सविता तिवारी, राजस्थान के नागराज, ओबीसी फाउंडेशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष लक्ष्मण लटपटे, पटना बिहार की कोमल सोनी आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।समस्तीपुर जिले के कई सारे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि राजनीतिक दल के नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी ने राष्ट्रीय गौरव सम्मान मिलने पर सभी को बधाई दिया है एवं कहा है महाराष्ट्र में बिहार के लोगों को सम्मान मिलना काफी गौरव की बात है।

जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित । 

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित