जानकारी विशेष... झारखंड के एक गॉव मेंं भित्ति के खुबसूरत घर, यहॉ की महिलायें बहुत निडर और मेहनती हैं..: रंजीत कुमार

 जानकारी विशेष...

झारखंड के एक गॉव मेंं भित्ति के खुबसूरत घर, यहॉ की महिलायें बहुत निडर और मेहनती हैं..: रंजीत कुमार

माटी की दीवार पर खुबसूरत कलाकृति के साथ पुरे गाँव में बने घर मनोरम दृश्य झलकाता हैं...

रांची/झारखंड ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 02 मार्च, 2021 ) । झारखंड राज्य के एक गॉव मेंं भित्ति के खुबसूरत घर, यहॉ की महिलायें बहुत निडर और मेहनती हैं..: रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुऐ कहा की झारखंड राज्य के रांची जिले के ग्राम लालगढ़, पंचायत +पो0-चिल्डैग, थाना +प्रखंड - अनगारा, जिला - रॉची, के एक गॉव मेंं भित्ति के खुबसूरत घर बना हुआ है, यहॉ की महिलायें बहुत निडर और मेहनती हैं। यहॉ शांत वातावरण के साथ ही लोगों में विश्वसनीयता आज भी बरकरार है। गॉव चारों तरफ सेे स्वर्ण रेखा नदी से घीरा हुआ है।

उसके निकट में जिंदा पहाड़ हैं। पठारी क्षेत्र हैं। यहॉ का मुख्य खेती धान हैं। यहॉ के किसान सीढ़ी नुमा खेती करते हैं। समतल भूमि नहीं है। जंगलों से घीरा हुआ क्षेत्र हैं। यहॉ के लोग व्यवहारिक लोग हैं। एकांत क्षेत्र, शांत वातावरण में लोगों को सामेकित कृषि प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण शांति पूर्वक दिया जाता है। जिस कड़ी में मैं स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हूँ। इस संस्था मास के तहत चलंत कृषि विद्यालय सह सेवा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था के सचिव विजय भरत व्यवहार कुशल लोग हैं। खेती"ही भविष्य हैं। यह घर गर्मी के मौसम में बहुत ठंडा घर होता हैं। ठंड के मौसम में इस घर में अधिक ठंड नहीं लगता हैं। इस घर की खुबसूरती हैं।

उपरोक्त जानकारी राज्य परिषद् सदस्य मोहीउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समस्तीपुर सह पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद् सदस्य क्षेत्र संख्या - 07 ताजपुर सह किसान ग्राम पंचायत मुरादपुर बंगरा वार्ड संख्या - 02 निवासी रंजीत कुमार ने प्रेस कार्यालय को वाट्सएप माध्यम से दिया ।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट समस्तीपुर कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित । 

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित