अध्यात्म विचार सुप्रभात मित्रों

 अध्यात्म विचार                       

                           सुप्रभात मित्रों

जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से नागेंद्र कुमार सिन्हा


अध्यात्म डेस्क .... (जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 02 अप्रैल,2021 ) ।
                         अध्यात्म स्वास्थ्य लाभ विचार
गर्मी में दस्त
01 कटोरी नारियल पानी में आधा चम्मच धनिया-जीरा, 01 चम्मच मिश्री व आधा चम्मच जायफल चूर्ण डालकर दिन में 03 बार पीने से गर्मी के दस्त बंद हो जाते है ।
ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार
ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से क्या होता है असर..???
01. सोमवार
सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।
02. मंगलवार
मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।
03. बुधवार
बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।
04. गुरुवार
गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।
05. शुक्रवार
शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।
06. शनिवार
शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।
07. रविवार
रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।

जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा नागेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा सम्प्रेषित अध्यात्म विचार बिहार कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments