घरेलू नुस्खा ब्यूटी टिप्स...... एन्टी एजिंग फेस मास्क

 घरेलू नुस्खा ब्यूटी टिप्स......

             एन्टी एजिंग फेस मास्क

जनक्रांति कार्यालय से ब्यूटीशियन दीपा सिन्हा 

           एण्टी एजिंग फेस मास्क घरेलू टिप्स ब्यूटीशियन दीपा सिन्हा 

ब्यूटी केयर डेस्क ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 26अप्रैल, 2021)।  30 के पार अधिकतर महिलाओं को फाइन लाइंस की परेशानी से गुजरना पड़ता है। अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं, तो अपने चेहरे पर आज से ही ये बनाना पैक लगाना सुरु कर दे । चेहरे पर ये मास्क लगाने से फाइन लाइंस की समस्या कम होती है। आइए जानते हैं बनाना मास्क बनाने की विधि क्या है और इसे स्किन पर लगाने से होने वाले फायदे?बनाना मास्क तैयार करने के लिए 
सामग्री , पका केला  1

शहद 1 चम्मच

दही 2 चम्मच

सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें दही और शहद को मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ब्रश के बदले आप उंगलियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। करीब 20 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। 

इस मास्क के फायदे
इस मास्क से आपके स्किन के पोर्स खुलेंगे, जिससे स्किन पर धूल-गंदगी जमा नहीं होगी।दही स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड गुण झुर्रियों को कम करने में असरदार साबित होता है।  इसके अलावा दही में ब्लीचिंग के गुण भी मौजूद हैं, जो स्किन की रंगत को निखारने का काम करते हैं। दही में मौजूद गुण स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। 

नोट- सप्ताह में 1 बार लगाए...।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा ब्यूटीशियन दीपा सिन्हा की ब्यूटी टिप्स प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित