🌹🙏🏿नमस्कार दोस्तों,।
🌹🙏🏿नमस्कार दोस्तों,।

वाराणसी, उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 21 जुन,2021)। आप सभी का आशीर्वाद मिलता रहे इसी कामनाओं के साथ जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन प्रकाशन परिवार आप सभी पाठकों हृदयेश संवंधी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं .....
खेद है की हम अपने पेज 18 जुन से 21 जुन तक पहुंचाने में असमर्थ रहा क्योंकि हमारी पुत्री की शादी समारोह कार्यक्रम आयोजित था । 23 जुन से आप सभी की सेवाओं में लगातार अग्रणी रहूंगा । धन्यवाद ।
दिनांक 21 जून 2021
दिन - सोमवार
विक्रम संवत - 2078
शक संवत - 1943
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - ज्येष्ठ
पक्ष - शुक्ल
तिथि - एकादशी दोपहर 01:31 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र - स्वाती शाम 04:46 तक तत्पश्चात विशाखा
योग - शिव शाम 05:34 तक तत्पश्चात सिद्ध
राहुकाल - सुबह 07:38 से सुबह 09:19 तक
सूर्योदय - 05:59
सूर्यास्त - 19:21
व्रत पर्व विवरण - निर्जला-भीम एकादशी, गायत्री माता जयंती, दक्षिणायन आरम्भ (पुण्यकाल सूर्योदय से सुबह 09:03 तक), वर्षा ऋतु प्रारंभ
विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🌷 वर्षा ऋतु🌷
21 जून 2021 सोमवार से वर्षा ऋतु प्रारम्भ
हितकर आहार : इस ऋतु में जठराग्नि प्रदीप्त करनेवाले अदरक, लहसुन, नींबू, पुदीना, हरा धनिया, सोंठ, अजवायन, मेथी, जीरा, हींग, काली मिर्च, पीपरामूल का प्रयोग करें । जौ, खीरा, लौकी, गिल्की, पेठा, तोरई, आम, जामुन,पपीता, सूरन सेवनीय हैं । वर्षा ऋतु में दही पूर्णत: निषिद्ध है । ताजी छाछ में काली मिर्च, सेंधा, जीरा, धनिया, पुदीना डालकर ले सकते हैं । उपवास और लघु भोजन हितकारी है । रात को देर से भोजन न करें ।
अहितकर आहार : देर से पचनेवाले, भारी, तले, तीखे पदार्थ न लें
तुलसी के पौधे लगायें । उबटन से स्नान, तेल की मालिश , हल्का व्यायाम, स्वच्छ व हल्के वस्त्र पहनना हितकारी है | मच्छरों से सुरक्षा के लिए घर में गेंदे के पौधों के गमले अथवा गेंदे के फूल रखें और नीम के पत्ते , गोबर के कंड़े व गूगल आदि का धुआँ करें ।
बारिश में न भींगें ।भींगें गीले कपड़े पहनकर न रखें | रात्रि-जागरण, दिन में शयन, खुले में शयन, अति परिश्रम एवं अति व्यायाम वर्जित है ।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषण प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments