पारिवारिक विवाद एवं आपसी कलह के कारण पति ने पत्नी को गला दबाकर की हत्या
पारिवारिक विवाद एवं आपसी कलह के कारण पति ने पत्नी को गला दबाकर की हत्या
जनक्रांति कार्यालय से प्रमण्डलीय ब्यूरो चीफ बिपिन कुमार यादव की रिपोर्ट
पति ने किया आपसी विवाद में पत्नी की हत्या
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 06 जुन,2021 )।
समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना अंतर्गत बाजितपुर बम्बईया मे वर्षो से चले आ रहे परिवारिक कलह से प्रताड़ित पत्नी को पति ने गुरुवार की देर रात पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार साहनी की पत्नी मीरा देवी के रूप में किया गया। इस घटना की जानकारी गाँव मे आग की तरह कानों कान हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद एवं आपसी कलह तथा वर्षों से पति के प्रताड़ना से पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार, मायके में ही अधिकांश रहती थी। इसी क्रम में महिला ने दो लड़की को भी जन्म दिया। लेकिन विबाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था। विवाद काफी गहरा हो गया था। जब बृहस्पतिवार की देर रात इतना चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया की आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दिया। एवं लाश छुपाने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के लोगों ने मृतक के माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। शुक्रवार की अहले सुबह सूचना मिलने पर मृतक के मायके के लोग पुत्री के घर पहुचे तो अपनी पुत्री को मृत पाया। इसी बीच पंचायत कर बुद्धिजीवी ने मामले को निष्पादित करने का प्रयाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के भाई ने थाना पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। थाना अध्यक्ष चंद्रकांता गौरी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह दाग धब्बे पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। मृतक के परिजनों के द्वारा किसी भी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रमण्डलीय ब्यूरो चीफ बिपिन कुमार यादव की रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।
Comments