👉 स्वास्थ्य निरोधक आयुर्वेद औषधि 👈 गर्मी के प्रभाव से सुरक्षा हेतु – प्रकृति के उपहार
👉 स्वास्थ्य निरोधक आयुर्वेद औषधि 👈
गर्मी के प्रभाव से सुरक्षा हेतु – प्रकृति के उपहार
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

हरिऊं हरि
जनक्रांति स्वास्थ्य डेस्क ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 03 जुन,2021)। आप जनमानस को जनक्रांति प्रकाशन की ओर से गर्मी के प्रभाव से सुरक्षा हेतू प्रकृति द्वारा दिया गया उपहार से स्वास्थ्य को निरोग कैसे करें कुछ उपहार का विस्तृत चर्चा ।
🏉 नारियल पानी : नारियल का पानी पित्तशामक, स्वादिष्ट, स्निग्ध और ताजगी प्रदान करनेवाला है । यह प्यास को शांत कर ग्रीष्म ऋतू की उष्णता से सुरक्षा करता है ।
अत: गर्मियों में नारियल पानी का सेवन विशेष लाभदायी हैं ।
🏉 लू लगने पर नारियल पानी के साथ काला जीरा पीस के शरीर पर लेप करने से लाभ होता है ।
🏉 प्रतिदिन नारियल खाने व नारियल पानी पीने से शारीरिक शक्ति का विकास होता है ।
नोट: ( अष्टमी को नारियल न खायें ।
👨🏻🔬🚼मूत्र में जलन होने पर☘️ पिसा हरा धनिया तथा मिश्री नारियल पानी में मिला के पीने से जलन दूर होती है ।
🥒 खीरा : - खीरा शरीर को शीतलता प्रदान करता है । इसमें बड़ी मात्रा में पानी और खनिज तत्त्व पाये जाते हैं ।
🥒 अत: इसके सेवन से शरीर में खनिज तत्त्वों का संतुलन बना रहता हैं । यह मूत्र की जलन शांत करता है एवं यकृत ( लीवर ) के लिए भी हितकारी है । खीरा भूख बढाने के साथ ही आँतों को सक्रिय करता हैं ।
📖👩💻अधिक पढने – लिखने, चित्रकला, संगणक व सिलाई का काम करने से आँखों में थकावट होने पर खीरे के दुकड़े काटकर आँखों पर रखें ।इससे उनको आराम मिलता है तथा थकावट दूर होती है ।
🥝 नींबू और 🥒खीरे का रस मिलाकर लगाने से धूप से झुलसी हुई त्वचा ठीक होती है ।

🍉 तरबूज : ग्रीष्म ऋतू में प्यास की अधिकता से मुक्ति दिलाता है तरबूज । इसके सेवन से शरीर में लू का प्रकोप कम होता है और बेचैनी से रक्षा होती है ।
🍉 तरबूज के रस में सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से लू से सुरक्षा होती है ।
🍉 तरबूज के छोटे – छोटे टुकड़ों पर थोडा – सा जीरा चूर्ण और मिश्री डाल के सेवन करने से शरीर की उष्णता दूर होती है ।
👉🏻 ☘️धनिया : - धनिया ग्रीष्म ऋतू में अधिक प्यास के प्रकोप को शांत करता है ।
👉🏻 ☘️१० ग्राम सूखा धनिया व ५ ग्राम आँवला चूर्ण रात को मिटटी के पात्र में 0१ गिलास पानी में भिगो दें । प्रात: मसलकर मिश्री मिला के छान के पियें ।यह गर्मी के कारण होनेवाले सिरदर्द व मूँह के छालों में हितकर हैं । धनिया पीसकर सिर पर लेप करने से भी आशातीत लाभ होगा । गर्मी के कारण चक्कर आना तथा उलटी होना आदि समस्याएँ दूर होती हैं ।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा नागेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा सम्प्रेषित स्वास्थ्य निरोधक उपचार प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments