महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम नारी शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को जल्द मिले भारत रत्न की उपाधि : अजय मालाकार

 महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम नारी शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को जल्द मिले भारत रत्न की उपाधि : अजय मालाकार 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

देश के सबसे बड़े महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम नारी शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग

राजापाकर/महुआ,वैशाली ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 अगस्त, 2021)।  लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश के संगठन सचिव अजय मालाकार ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि देश के सबसे बड़े महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम नारी शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग लगातार उनके अनुआयी एवं समाज से कई वर्षों से की जा रही है। महात्मा फुले ने जिन्होंने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लंबी लड़ाई की शुरुआत की और आज तक उनके अनुयायी उनके द्वारा शुरू की गई लड़ाई को जारी रखे हुए हैं। जिसका सार्थक परिणाम भी सामने आया है। वहीं दूसरी ओर माता सावित्रीबाई फुले जिन्होंने शिक्षा के प्रति अलख जगाने का जो बीड़ा उठाया और लड़ी। उसी का परिणाम हुआ कि आज समाज में लोग शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई।और समाज में आज शिक्षा का स्वरूप जन जागृति का रूप ले लिया जिसका परिणाम स्वरूप हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है उनकी देन माता सावित्रीबाई फुले की है। मैं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि दोनों विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की अनुशंसा  भारत सरकार से की जाए। एवं 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाए। एवं बिहार राज्य के प्रत्येक जिले में एक राजकीय विद्यालय के नाम महात्मा ज्योतिबा फुले और राजकीय बालिका विद्यालय का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम रखा जाए। महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर राज्य के सभी विद्यालय और महाविद्यालय में  ससम्मान लगाई जाए एवं पठन-पाठन में उनकी जीवनी को शामिल किया जाए।और सरकारी स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में,किसानों के लिए व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के नाम का नामकरण किया जाए। इसके साथ साथ हाजीपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी से अनुरोध है कि वैशाली जिले में अपने सांसद मद से एक बड़ी आदमकद प्रतिमा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की लगाई जाए व एक फुले सावित्री नाम से द्वार बनाया जाए।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित