समस्तीपुर जिले में बाढ़ आपदा से उत्पन्न स्थिति एवं बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत

 समस्तीपुर जिले में बाढ़ आपदा से उत्पन्न स्थिति एवं बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत

जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा


समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 15 सितंबर, 2021 ) । माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री जिला समस्तीपुर की अध्यक्षता में समस्तीपुर जिले में बाढ़ आपदा से उत्पन्न स्थिति एवं बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया, प्रस्तुतीकरण के मुख्य बिंदु निम्नांकित है:
१. वर्षापात
२. बाढ़ प्रमंडलों का विवरण
३. बाढ़ 2021
1st. फेज जुलाई-जिले के बाद पंचायत सीधे तौर पर प्रभावित हुए।
2nd फेज -40 पंचायत सीधे तौर पर प्रभावित हुए।


3rd फेज -कुल 17 पंचायत प्रभावित हुए।
४. बाढ़ का समेकित प्रभाव -79 पंचायत प्राभावित हुए।
५. नाव परिचालन -कुल 369 नाव(सरकारी/निजी/मोटर बोट) चलाए गए।
६. राहत कार्य -कुल 171 समुदायिक किचन चलाए गए जिसमें 13 लाख 17 हजार 993 लोगों ने भोजन किया।
७. अन्य राहत कार्य
८. शौचालय, चापाकल (पीएचईडी)
९. क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मती (RWD)
१०. मत्स्य क्षती
११. जीआर अनुदान
56627 परिवारों को अब तक जीआर की राशि मिल चुका है।
शेष बाढ़ से प्रभावित लोगों को जीआर की राशि शीघ्र हस्तांतरित कर दी जाएगी।


१२. कृषि क्षति (फार्म 1,2,3)
१३. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान
१४. माननीय मंत्री जी के पूर्व आदेशों के संबंध में अनुपालन प्रतिवेदन
१५. जिले में कोविड19 की अद्यतन स्थिति
उपरोक्त सभी विषयों पर बिंदुवार प्रेजेंटेशन देखने के बाद सभी माननीय विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत होने वाले समस्याओं को रखा गया।
मंत्री महोदय के द्वारा सभी विधायकों को सुनने के बाद सभी उपस्थित माननीय विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


उन्होंने बताया कि सभी माननीय सदस्यों ने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया है। बाढ़ के पानी एवं वर्षा के पानी से भी लोग प्रभावित हुए है।
जिले अंतर्गत वैसे स्लूइस गेट जो अनियंत्रित है एवं आवश्यकतानुसार नव निर्माण हेतु प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया।
माननीय मंत्री महोदय द्वारा जिला अधिकारी महोदय को निर्देश दिया गया कि शहर में जलजमाव की समस्या से निदान हेतु एक बैठक कर मास्टर प्लान तैयार कर उसका अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।


*फसल क्षति*
माननीय मंत्री महोदय द्वारा बताया गया कि अगर बाढ़ से फसल क्षति/पशु की मृत्यु या जान माल का नुकसान हुई है, तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य है, अनुपस्थित पाए जाने पर जिला पदाधिकारी व सिविल सर्जन के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
माननीय मंत्री महोदय के द्वारा बताया गया कि पानी अभी निकला नहीं है इसीलिए सटीक फसल क्षति का अनुमान नहीं लगाया गया है, जल स्तर में कमी आने पर सही आकलन किया जाएगा।
Covid19 के संभावित तीसरे लहर से इनकार नहीं किया जा सकता, इसीलिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया।
माननीय मंत्री महोदय द्वारा जिलाधिकारी को शहर में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगाए गए मोटर पंपिंग सेट को सितंबर माह तक संस्थापित रहने देने का सुझाव दिया गया।
माननीय मंत्री जी के द्वारा पुनः एक बार सभी विधायक गण एवं सभी पदाधिकारी गण को आभार प्रकट किया गया।


*जिलाधिकारी महोदय के निर्देश*
जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से प्रभावित सिंचित एवं असिंचित जमीन के निर्धारित दर पर भुगतान करने के संबंध में निर्देश दिया गया।
फसल क्षति (गन्ना सहित) का सर्वे के अनुसार आकलन कर मुआवजा की राशि दी जाएगी।
बाढ़ से प्रभावित मत्स्य पालको को हुई क्षति का सर्वे अनुसार विभागीय निर्धारित दर से मुआवजा की राशि दी जाएगी।


बैठक में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर  मानव जीत सिंह ढिल्लो,  मदन मोहन झा माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद, अशोक कुमार मुन्ना माननीय सदस्य बिहार विधान सभा,  वीरेंद्र कुमार माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, अजय कुमार माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, अख्तरुल इस्लाम शाहीन माननीय सदस्य बिहार विधान सभा,  राजेश कुमार सिंह माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, रणविजय साहू माननीय विधायक मोरवा, आलोक मेहता माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, संजय पासवान माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन, कौशलेंद्र आप्त सचिव माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग बिहार पटना, अपर समाहर्ता समस्तीपुर, उप विकास आयुक्त, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन,अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, दलसिंहसराय, रोसरा एवं पटोरी एवं जिला स्तरीय कार्यपालक अभियंता एवं अन्य आपदा प्रबंधन प्रशाखा के पदाधिकारी उपस्थित थे।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित