भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर समारोह आयोजित कर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर समारोह आयोजित कर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर समारोह पर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के मंडल कार्यालय में जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 25 सितंबर, 2021)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित कर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के मंडल कार्यालय सोनसा में जयंती मनाया गया ।
जिसकी अध्यक्षता सिंधिया दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण यादव द्वारा कि गई! इस अवसर पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक ब्रजेंद्र सिंह के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रेरक राष्ट्रवादी विचारों को हरेक कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया ।
मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री शमीम अहमद, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज कुमार यादव, गुड्डू साहू, लोजपा पंचायत अध्यक्ष अशोक पासवान, श्रवण यादव, मनोज सिंह, शिवेंद्र सिंह, दीपक कुमार, सोनू महतो, लखिंद्र सदा सहीत भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।
Comments