✍️👉🙏🏿🌹मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार आजका राशिफल..🌹🙏🏿 👈 👉🙏🏿🌹 आजका दिन मंगलमय हो..🌹🙏🏿👈 👉✍️📖आजका राशिफल...📖🌹🙏🏿👈

 ✍️👉🙏🏿🌹मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार आजका राशिफल..🌹🙏🏿 👈

👉🙏🏿🌹 आजका दिन मंगलमय हो..🌹🙏🏿👈
       👉✍️📖आजका राशिफल...📖🌹🙏🏿👈


जनक्रांति कार्यालय से ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की रिपोर्ट

          ✍️👉👀मिथिला क्षेत्रीय पंचांग👀🌹🙏🏿👈
पटना/दरभंगा/मधुबनी/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 01 अक्टूबर 2021 ) ।
तिथि : 01 अक्टूबर 2021, शुक्रवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,
🌹🌞🌹
दशमी तिथि रा 07:35 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र रा 12:59 तक,
उपरांत आश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:06, सूर्यास्त 05:54तक।
दिन का राहू काल - दि 09:02 से 12:00 तक।
🌹🌎🌹
आज - दशमी एकोदिष्ट, पश्चिमांविनायात्रा रा 12:59 यावत्।
👉🏻 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
🌹🙏🌹
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है..?✍️👉👇


           ✍️👉📖🌹 आज का राशिफल🌹 📖👈


🐐🐂💏💮🐅👩
01.मेष🌹
अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।
02.वृषभ🌹
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
03.मिथुन🌹
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
04.कर्क🌹
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नरमी लायें।यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।
05.सिंह🌹
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।
06.कन्या🌹
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
07.तुला🌹
तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।
08.वृश्चिक 🌹
आप के पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।
09.धनु🌹
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत है।
10.मकर🌹
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा. लेखा-जोखा कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।
11.कुम्भ🌹
तैल तिलहन में धन—निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है. समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
12.मीन🌹
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।
🌹🙏🌹
उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
                       🖕🌹🙏🏿🌹🙏🏿🖕


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा नागेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा सम्प्रेषित ज्योतिष शास्त्र विचार कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments