अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह सह विचार मंथन शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले 05 सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

 अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह सह विचार मंथन शिविर में  राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले 05 सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित 


जनक्रांति कार्यालय से संवाद सूत्र रिपोर्ट



सम्मानित किऐ गए नेपाल में समस्तीपुर के 05  सामाजिक कार्यकर्ता मोमेंटो ग्रहण करते समाज सेवक

समाचार डेस्क/लुंबिनी, नेपाल/पटना,बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 29 नवंबर, 2021)। नेपाल राज्य के लुंबिनी प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह सह विचार मंथन शिविर में समस्तीपुर जिले के पर्यावरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले 05 सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।

सम्मानित होने वाले में बिहार एनजीओ संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र  केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू, अमित प्रोडक्शन सेंटर के डायरेक्टर पर्यावरण प्रेमी पूसा निवासी अमित कुमार,  एकता युवा मंडल के संस्थापक मोहम्मद एजाज, कात्यायनी सेवा संस्थान के सचिव निधि राजपूत एवं स्वामी विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार को श्रीमती सुषमा यादव सहकारी मंत्री लुंबिनी प्रदेश ने सम्मानित किया । 

इस अवसर पर  मनमोहन चौधरी मेयर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका, अवधेश कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष लुंबिनी विकास कोष, पशुपतिनाथ कोइराला सचिव पर्यावरण मंत्रालय लुंबिनी प्रदेश नेपाल,  मोहम्मद अकरम चीफ गेस्ट बांग्लादेश, जेपी वर्मा निदेशक हर्बल एपीएस बिहार पटना, भारत दान बहादुर चौधरी पूर्व मंत्री लुंबिनी प्रदेश नेपाल आदि के उपस्थिति में मोमेंटो प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र दे कर समानित किया।


बताते चलें कि इस कार्यक्रम में 06 देश से आए सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों को यह सम्मान प्रदान किया गया । समस्तीपुर जिले के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, राजनीतिक दल के नेता बुद्धिजीवियों ने समस्तीपुर के पांचो पर्यावरण प्रेमी को समानित होने पर बधाई एवं शुभकामना दिया है एवं कहा कि यह समस्तीपुर जिले के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। जो विदेश में समस्तीपुर का परचम लहराया।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा संवाद सूत्र की कार्यालय रिपोर्ट से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments