14 नवंबर को समस्तीपुर जिला का 50वां स्थापना दिवस के सफल संचालन कार्यक्रम आयोजित करने का जिलाधिकारी ने की घोषणा
14 नवंबर को समस्तीपुर जिला का 50वां स्थापना दिवस के सफल संचालन कार्यक्रम आयोजित करने का जिलाधिकारी ने की घोषणा
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 नवंबर, 2021)। जिला सूचना एंव जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि समस्तीपुर जिला का 50वाँ स्थापना दिवस समारोह दिनांक 14.11.2021 को सफल आयोजन हेतु निम्नलिखित कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा। इस स्थापना दिवस का थीम मद्य निषेध अभियान रखने का निर्णय लिया गया है।
स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर दिनांक 13.11.2021 को जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क में स्थापित उनके प्रतिमा पर 07.00 बजे संध्या में शराब बंदी के जागरूकता के लिए दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
स्थापना दिवस समारोह दिनांक 14.11.2021 का कार्यक्रम:
• 11.00 बजे पूर्वाहन - स्व0 जवाहर लाल नेहरू पूर्व प्रधान मंत्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण।
• 11.15 बजे पूर्वाहन - शराब बंदी के जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण।
• 11.25 बजे पूर्वाहन - शराब बंदी के जागरूकता हेतु जागरूकता रैली का आयोजन जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी ईमेल माध्यम से District Public Relations Officer, Soochna Bhawan Collectorate Campus, Samastipur, Bihar द्वारा प्रेस कार्यालय को दिया गया।
Comments