अध्यात्म विचार : श्री चित्रगुप्त महाराज पूजनोत्सव समारोह

 अध्यात्म विचार : श्री चित्रगुप्त महाराज पूजनोत्सव समारोह


श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा पर विशेष


धार्मिक ग्रंथो के अनुसार चित्रगुप्त महाराज मनुष्य के पापों का लेखा जोखा करते हैं। इस दिन चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना करने से नरक की यातनाओं से मिलती है मुक्ति और सभी पापों का होता है नाश : ✍️पंकज झा शास्त्री

मधुबनी, बिहार( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 07 नवंबर, 2021)। माना जाता है की ब्रह्मा जी के काया से हुई चित्रगुप्त महाराज की उत्पत्ति,चित्रगुप्त महाराज को देवलोक में धर्म का अधिकारी भी कहा जाता है। चित्रगुप्त पूजा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है खासकर कायस्थ समुदाय में यह अधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

धार्मिक ग्रंथो के अनुसार चित्रगुप्त महाराज मनुष्य के पापों का लेखा जोखा करते हैं।इस दिन चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना करने से नरक की यातनाओं से मिलती है मुक्ति और सभी पापों का होता है नाश। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा की जाती है। इस बार चित्रगुप्त पूजा का पावन पर्व 06 नवंबर 2021, शनिवार को सम्पन्न हुआ।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवताओं के लेखपाल चित्रगुप्त महाराज मनुष्य के पापों का लेखा जोखा करते हैं। लेखन कार्य से भगवान चित्रगुप्त का जुड़ाव होने के कारण इस दिन कलम, दवात और बहीखातों की भी पूजा की जाती है।

इस दिन चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना करने से नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है तथा सभी पाप नष्ट होते हैं।
9576281913🌹🙏🌹


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की अध्यात्म विचार प्रकाशित व प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित