देव उत्थान एकादशी पर आप अपने राशि अनुसार कर सकते ऐ उपाय मिलेंगे सकारात्मक परिणाम : ज्योतिष पंकज झा शास्त्री

 देव उत्थान एकादशी पर आप अपने राशि अनुसार कर सकते ऐ उपाय मिलेंगे सकारात्मक परिणाम : ज्योतिष पंकज झा शास्त्री

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


जानिए ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की ज्योतिष शास्त्र अनुसार देव उत्थान एकादशी पर करने योग्य राशि विचार  ।

मधुबनी,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 15 नवम्बर,2021)। देवउठनी एकादशी (देवउत्थान एकादशी पर आप अपने राशि अनुसार कर सकते है यह उपाय कई प्रकार सकारात्मक परिणाम जल्द मिल सकता है। यह ध्यान रहे उपाय करने से पहले तन मन दोनों साफ होना चाहिए साथ ही मन की चंचलता को नियंत्रित करते हुऐ ईश्वर पर ही ध्यान केंद्रित होना चाहिए जिससे बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाओं की प्रबलता बढ़ती है । जानिए ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की ज्योतिष शास्त्र अनुसार देव उत्थान एकादशी पर करने योग्य राशि विचार  ।
01.मेष🌹
भगवान विष्णु के आगे एक दीपक जलाना चाहिए। आपको यह दीपक घी का जलाना है और उसमें सिंदूर अवश्य डालना है। ऐसा करने से आपको नौकरी में चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
02.वृष🌹
भगवान विष्णु की पूजा करने बाद उन्हें माखन का भोग लगाना हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में सभी प्रकार की सुख और सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
03.मिथुन 🌹
भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सरकारी क्षेत्रों में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं आपको सरकार से लाभ भी अवश्य प्राप्त होगा।
04.कर्क 🌹
भगवान विष्णु को हल्दी वाले दूध से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इतना ही नहीं अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका भगवान विष्णु का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
05.सिंह 🌹
भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाना चाहिए और उस गुड़ को स्वंय तो प्रसाद के रूप में ग्रहण करें ही घर के बाकि लोगों को इसका प्रसाद के रूप में वितरण करें। ऐसा करने से आपको व्यापार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
06.कन्या 🌹
विष्णु को तुलसीदल अर्पित करना चाहिए। वैसे भी तुलसी भगवान विष्णु को अत्याधिक प्रिय है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी सभी मनोवांच्छित इच्छाओं की पूर्ति हो सकता है।
07.तुला🌹
अगर आप जीवन में अत्याधिक परेशानियों से घिरे हुए हैं तो आप देवउठनी एकादशी के भगवान विष्णु का मुल्तानी मिट्टी से लेप करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको अपनी इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
08.वृश्चिक🌹
भगवान विष्णु को शहद और दही से स्नान कराना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके क्रोध शांत होगा और आपको भगवान विष्णु का विशेष आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
09.धनु 🌹भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान विष्णु के साथ- साथ बृहस्पति देव का भी आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
10.मकर 🌹
भगवान विष्णु को लौंग इलायची वाला पान चढ़ाएं। अगर आप भगवान विष्णु को यह पान अर्पित करते हैं तो आपको शनि ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
11.कुंभ🌹
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चरणों में विद्या यंत्र रखकर पूजा करनी चाहिए। यदि आप देवउठनी एकादशी के दिन यह उपाय करते हैं तो आपको  विद्या ग्रहण करने में आ रही सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
12.मीन 🌹
भगवान विष्णु को पीले फलों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी और आपको धन लाभ के योग भी बनेंगे ।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की ज्योतिष शास्त्र विचार प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित